ग्वालियर-
फ्लोर टेस्ट पर सरकार की सफलता व असफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए सियासी दलों के लोग सड़कों पर नहीं निकलें। इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी प्रमुख दलों के नेताओं के संपर्क में हैं। अधिकारी कोरोना महामारी का हवाला देकर नेताओं से सड़कों पर नहीं निकलने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके बाद शहर में कानून व्यवस्थाएं रखने के लिए शहर के प्रमुख प्वॉइंटों पर नजर रखेगी। मंत्री व विधायकों के घरों पर नजर रखेगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण लोगों के फ्लोर टेस्ट के बाद बनने वाले परिदृश्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए सड़कों पर निकलने की कम संभावना हैं। जिला प्रशासन ने 20 से अधिक लोगों के एक ही स्थान पर जमा होने पर पहले ही रोक लगा रखी है।
इन प्वॉइंटों पर रहेगी नजर – नगर के प्रमुख प्वॉइंट फूलबाग, महाराज बाड़ा, हजीरा व बारादरी सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस की नजर रहेगी। अतिरिक्त बल भी पुलिस लाइन व एसपी ऑफिस में मौजूद रहेगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal