बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा संचालित “अन्नपूर्णा रसोई” में कार्यरत व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया एवं खाना बनाने व परोसने वाले कर्मियों को दस्ताने, नोज मास्क एवं कैप लगाने हेतु दिये गये हैं और साथ ही खाना खाने आने वाले व्यक्तियों के हाथ धोने हेतु साबुन इत्यादि की व्यवस्था भी करायी गयी है ।

परिसर की साफ-सफाई एवं दवा छिड़काव नपानि सिंगरौली द्वारा किया गया और स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक सुझाव दिये गये हैं और जन जागरूकता हेतु अन्नपुर्णा रसोई गृह में आवश्यक संदेश के पम्पलेट भी चस्पा किये गये ।
नपानि सिंगरौली व रेडक्रास द्वारा “अन्नपूर्णा रसोई” संचालित है जिसमे गरीब – मजदूर जरूरतमन्दो को मात्र 5/- रुपये में मिलने वाला भरपेट भोजन का स्थान- पुराना जिला चिकित्सालय परिसर में (शिवमंदिर के पास) अब समय दोपहर- 12.00 बजे से 4.00 बजे तक ही खुलेगा ।
प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, जनता कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुये दिनांक 22 मार्च 2020 को दिन – रविवार को अन्नपुर्णा रसोई बंद रहेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal