Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऑनर किलिंग की प्लानिंग, लव मैरिज करने पर सागर से अपहरण करके लाए बहन-बहनोई को बंधक बनाकर पीटा, बहनोई की आंख फोड़ी

ग्वालियर-

शिवपुरी वेलेंटाइन-डे यानी 14 फरवरी को घर से भागकर लव मैरिज करने वाले विवाहित जोड़े के साथ अमानवीयता की घटना सामने आई।

गत दिवस युवती के तीनों भाइयों ने बहनोई के सागर स्थित घर मालथौन पहुंचकर हंगामा किया। यहां पर बहन के सास-ससुर को बेरहमी से पीटा और इसके बाद बहन और बहनोई को बंधक बनाकर शिवपुरी ले आए। घर में दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा। बहनोई को तो इतना पीटा कि उसकी एक आंख फोड़ दी। यहां पर ऑनर किलिंग की तैयारी थी, लेकिन मालथौन और अमोला पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर बंधक प्रेमी जोड़े को छुड़ा लिया और तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि मालथौन पुलिस के थाना प्रभारी राजेश सिंह यहां आए और बताया कि युवती करैरा क्षेत्र की है, जिसने मालथौन थाना क्षेत्र के पूरन राजा से वेलेंटाइन-डे पर प्रेम विवाह कर लिया था। यह फैसला युवती के परिजन को नागवार गुजरा, इसलिए 2 दिन पहले युवती के भाई गांव मालथाेन पहुंच गए। बहन और बहनोई को पीटा फिर बहन के सास-ससुर को पीटा गया। इसके बाद बहन और बहनोई का अपहरण कर शिवपुरी लाए।

मालथौन थाना प्रभारी पुलिस बल लेकर इनकी तलाश में करैरा के अमोला थाने पहुंचे। यहां अमोला थाना पुलिस की सहायता से अपहरण के 3 आरोपी भाइयों को पकड़ लिया गया। तीनों को बहन और बहनोई की तलाश में मौके पर लेकर पहुंचे तो देखा कि वहां एक कुठरिया में रस्सी से बांध कर युवक और युवती को रखा गया था। पुलिस तीनों भाई चंद्रपाल सिंह चौहान, रज्जन सिंह चौहान और हल्के सिंह चौहान को गिरफ्पतार कर मालथोन ले गई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...