सोनभद्र ब्युरो सुरज दुबे,
सोनभद्र /म्योरपुर /आप को बता दे की म्योरपुर ब्लाक के अंतर्गत लगभग सभी गरीबो के घर के चूल्हे सरकारी गल्ले के भरोसे जलते हैं। लेकीन इनकी चिंता कोई क्यो करे हिम्मत समाचार के टाक्स फोस को गाँव वालो से

मिली जानकारी के अनुसार दस साल पुराने तराजू के बाटो सेआज भी गल्ला तौल कर दिये जाते है उसके बाद भी परिवार युनिट के हिसाब से पूरा गल्ला नही दिया जाता जब हितग्राही उनसे सही गल्ला देने को कहते है तो कोटेदार द्वारा तमाम तरह की अपनी मजबूरियां सुना दी जाती है। उनके हिस्से का गल्ला बाजारों के भाव उसी कोटे से बेच दिया जाता है यहां तक कि मिट्टी तेल से वाहने चलते है लेकिन गरीबो के घर के दीपक नही आखिर गरीब जनता अपनी पीड़ा किससे कहे। क्षेत्रीय जनता ने जिम्मेदार अधिकारी से कार्यवायी करने की अपील की है।।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal