बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//खुटार:- सिंगरौली पुलिस के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आज कल नशेड़ियों,जुवाडियो के प्रति लगातार कार्यवाही कर रही है उसी क्रम में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय की सतत निगरानी में खुटार चौकी

प्रभारी नीरज सिंह चौहान को बड़ी सफलता मिली आपको बता दे कि मोतीतारा तालाब खुटार के पास के तीन आरोपी भरतनाथ साकेत पिता रामकंडू साकेत उम्र 34 निवासी जरौन्धी,लुल्लू उर्फ अरविन्द सोनी पिता अभयलाल सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी खुटार,रमेश सोनी पिता पिता राजलाल सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी खुटार को तास के पत्ते की बाजी लगाते हुए अपराध क्रमांक 181/20 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया वही आरोपियों के पास से 920 रुपये एवम तास के 52 पत्ते जप्त किये गए आपको बता दे कि लगातार इन लोगो शिकायत खुटार चौकी को मिल रही थी जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना पर मोतीतारा तालाब के पास घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया गया
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय,संतोष कुमार वैश्य, इंद्रभान सिंह,आरक्षक दीलिप धाकड,पुष्कर पोरवाल,संजीत कुमार,मुनेंद्र मिश्रा,गुलाब सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal