Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शासकीय भूमि से नगर निगम अमला द्वारा हटाया गया अवैध कब्जा मचा बवाल, पुलिस ने किया काबू

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/02/2020

कचनी के चंद्रमा टोला व व विन्ध्यनगर के सौरा नाला है अतिक्रमण की चपेट में वहाँ क्यो नही हो रही है कार्यवायी

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंदिरा वार्ड क्र.41 गनियारी में प्रधानमंत्री आवास के पास शासकीय भूमि में घर बनाकर अवैध कब्जा किया गया था जिसको आज अतिक्रमण को हटवाने सहायक कलेक्टर- संघ प्रिय (आईएएस) और नगर पालिक निगम उपायुक्त – इन्द्रदेव सिंह ने नपानि अमले के साथ लगभग आधा दर्जन अवैध बने घर अतिक्रमण जेसीबी से हटाया गया ।

अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध किया और स्वयं धान के पियरा और टाटा में आग लगाते देखे गये और कुछ जेसीबी मशीन के आगे आ गये वही फौरन कोतवाली पुलिस ने आग को बुझाते हुये काबू किया गया वही अतिक्रमण कारी रोते बिलखते देखे गये और उनका सामान सुरक्षित नपानि अमला द्वारा गन्तव्य स्थान उनके घर पहुँचा दिया गया साथ ही पुरुष व महिला पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रही ।

वही बताते हैं कि इसके पूर्व में हल्का पटवारी व नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी द्वारा कई बार समझाइस और सूचना दी गयी थी जो आज शासकीय भूमि पर अवैध बने घर वगैरह को नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा बड़ी मशक्कत और हो हल्ला के बीच अतिक्रमण हटाया गया और वही कुछ लोगो को स्वयं अतिक्रमण हटाने हेतु 1 सप्ताह का मोहलत दिया गया ।

वहीं लोगों का कहना है कि नगर निगम केवल गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलवा रहा है वही कचनी के चंद्रमा टोला के पास नाला के किनारे विध्यनगर के सौरा नाला के किनारे नगर निगम के अधिकारियो की मिलीभगत से बड़े भू – माफियाओं द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है और पहले से अतिक्रमण फैला हुआ है वही नगर निगम प्रशासन को वहां पर दिखाई नहीं पड़ता है ।

मौके पर अतिक्रमण हटवाने के दौरान नपानि कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ आर.के. जैन, हल्का पटवारी- दीपक सिंह, स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी, वीरेंद्र द्विवेदी अशोक त्रिपाठी, राजू , बैढन कोतवाली थाना एएसआई- विजय पुष्पकार, एसआई – मुकेश झारिया आरक्षक- महेश पटेल, महिला आरक्षक सहित नगर निगम के सफाई कर्मी महिला- पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...