ग्वालियर-
केंद्रीय कारागार में जारी श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन शामिल होने आए ददरौआ सरकार महामंडलेश्वर रामदास महराज नेकहा
ऐसा लग रहा है कि यह जेल नहीं है, जेल एक एक आश्रम के रूप में परिवर्तित हो गई है। यह बात आप लोगों के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। क्योंकि भागवत पुराण एक पके हुए फल की तरह है, जो व्यक्ति के जीवन में में रस घोल देता है।
यह विचार केंद्रीय कारागार में जारी श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन शामिल होने आए ददरौआ सरकार महामंडलेश्वर रामदास महराज ने व्यक्त किए। गुरुवाणी सेवाट्रस्ट द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान के संत समागम में ददरौआ सरकार ने कैदियों को प्रवचन दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि इस तरह के सत्संग के सानिध्य से जीवन भी बदल जाता है। आप लोगों के लिए यह समय रामनाम जपने और भजन करने का है। जिससे आपके जीवन की सार्थकता यहां रहते हुए ईश्वरलीन हो जाएगी। आपको वह शक्ति प्राप्त होगी कि बाहर जाकर आप स्वयं के अलावा समाज के लिए भी एक उदाहरण बन सकेंगे।
‘तृष्णा और भूख को एक हवस बनाकर कर रहे कार्य’
व्यास गोपालशरण ने जीवन में तृष्णा और भूख को हवस बनाकर कार्य करने वालों के लिए बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया। महाभारत युद्ध के बाद जब गांधारी ने रणक्षेत्र में जाकर अपने मृत पुत्रों को देखा, जहां एक ओर पुत्रों की मृत्यु का शोक है, लेकिन उस से बड़ी भूख की चिंता का वर्णन किया। जिसमें उन्होंने भूख की तृष्णा को बताया कि मनुष्य जब अपने जीवन में किसी तृष्णा की लालसा पाल लेता है। तो वह जीवन के लिए पुत्रों की मृत्यु से भी ज्यादा कष्टदायी हो जाती है। इसलिए तृष्णा को छोड़ो भगवान का भजन करो। कथा में ध्रुव चरित्र का वर्णन भी किया गया।
सद्कर्म करो, चिंता छोड़ दोः विधायक गोयल
जेल में जारी भागवत कथा में विधायक मुन्ना लाल गोयल भी पहुंचे। जिन्होंने कहा कि सदकर्म करो और चिंता मत करो। क्योंकि सदकर्म ही व्यक्ति को मुक्ति के मार्ग पर ले जाता है। सच्चाई के रास्ते पर चलना कठिन है, लेकिन जीत हमेशा सच की होती है।
कथा का महत्व जेल जैसी संस्थाओं में हीः विधायक पाठक
विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि कथा का महत्व जेल जैसी संस्थाओ में ही है। ऐसी संस्थाओं में भागवत करने से लोगों का मन स्वस्थ रहता है और बुद्धि विवेक भी बढ़ता है।
वहीं कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि जेल में भागवत जैसी कथाएं कराने से लोगों के मन में भगवान के प्रति विश्वास बढ़ता है। बाहर निकलने के बाद स्वस्थ मन लेकर जाने से चिंता तो दूर होती ही है, लोगो को भी मार्गदर्शित करते हैं।
आरती में यह रहे शामिल
सोमवार को भागवत के दौरान हुई आरती में विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, भागवत कथा के यजमान जेल अधीक्षक मनोज कुमार, रश्मि साहू, संयोजक परमानन्द साहू , उपअधीक्षक प्रभात कुमार, सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह, सहायक जेल अधीक्षक विपिन दंडोतिया, मुरारीलाल ओझा, मोहन बिदवेकर, पुरुषोतम बनौरिया, सुरेन्द्र परिहार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal