ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/02/2020
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मिली जानकारी के अनुसार काम. संजय नामदेव ने बताया कि बरगवां थाना अंतर्गत भलूगढ़ गांव में 3 दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प पड़ी है और वही बताते हैं कि भलूगढ़ के लोग लगभग 20 से 25 घरों के बिजली बिल न जमा होने के कारण पूरे गांव के लोग 3 दिवस से अंधेरे में जी रहे हैं बच्चों का परीक्षा बहुत नजदीक है कुछ बच्चों का परीक्षा चल भी रहा है जिससे परीक्षा की तैयारी व पढ़ाई – लिखाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी कहे या शासन- प्रशासन की मजबूरी । लेकिन सभी परीक्षार्थी बच्चो के भविष्य अंधकार में होने वाला है जिसे बिजली अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए।।

वही काम. संजय नामदेव बताते हैं कि विद्युत विभाग के ग्रामीण कार्यपालन यंत्री के खिलाफ दिनांक 25/02/2020 को जिले के बिजली विभाग कार्यपालन यंत्री कार्यालय का घेराव किया जायेगा ।
इनके द्वारा मो. फोन नही उठाया गया
जब ग्रामीण अधिकारी डी साहब का मोबाइल नंबर 9425185234 और बरगवां – भलुगढ़ मो. नंबर 7999346525 श्री द्विवेदी दोनों नंबर पर संपर्क किया गया मोबाइल घंटी जाने के बाद फोन नहीं उठाया गया कोई जवाब नहीं मिला जिससे साफ होता है कि विजली विभाग के अधिकारी कितना अपने काम के प्रति तत्त्पर है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal