Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हर्ष फायर -शादी समारोह में अज्ञात दिशा से आई गोली युवक के पेट में घुस गई,मौत से संघर्ष कर रहा

ग्वालियर- शादी समारोह में जाना26 जनवरी को युवक को भारी पड़ गया। समारोह में अज्ञात दिशा से आई गोली उसके पेट में घुस गई। पिछले पांच दिन से युवक मौत से संघर्ष कर रहा है। परिजन का कहना है तय्यूब बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था, पेट से खून बह रहा था। पुलिस पड़ताल करने आई, घायल के बयान भी लिए। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। आशंका जताई जा रही है कि हर्ष फायर से युवक घायल हुआ है।

जीवाजी निवासी तय्यूब (19) पुत्र अय्यूब खां स्टील के फर्नीचर बनाने का काम करता है। 26 जनवरी को काम से लौटने के बाद वह परिचित के यहां निम्बाजी की खोह में शादी समारोह में शामिल होने चला गया। वहां किसी ने तय्यूब के हाथ पर खून लगा देखकर पूछा, तेरे हाथ पर खून कैसा लगा।

तय्यूब ने देखा कि खून पेट से भी बह रहा था और वह खून देखकर अचेत होकर जमीन पर गिर गया। तय्यूब की मां का इंतकाल हो चुका है। घर में पिता के अलावा दो भाई हैं। उसके बेहोश होने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे इलाज के लिए जेएएच ले आए। जहां डॉक्टर ने बताया कि युवक के पेट में तो गोली लगी है। गोली किसने चलाई, किस दिशा से आई इसे लेकर पुलिस उलझन में है। वह जांच कर रही है कि निम्बाजी की खो में कहां-कहां शादी समारोह थे।

पटाखा चलने की आवाज आई थी

तय्यूब ने परिजन को बताया कि अचानक उसे पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। पर पता नहीं चला कि उसे कब गोली लग गई, उसे दर्द तक नहीं हुआ। किसी ने उसे बताया कि उसके खून निकल रहा है, तब पता चला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हर्ष फायर किया है, जिसकी गोली युवक को लगी है।

भदरौली गांव में शादी समारोह में गोली चलाने वालों को अब तक नहीं पकड़ पाई

भदरौली गांव में शादी समोराह के दौरान 2 लाइसेंसी बंदूकों से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दो युवकों का वीडियो टिकटोक पर वायरल हुआ था। महाराजपुरा थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद लाइसेंसी बंदूक से हवा में फायरिंग करने वाले एक युवक की पहचान कर प्रकरण भी दर्ज कर लिया। लेकिन अब तक आरोपित को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...