ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/02/2020
BK NEWS: सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत थाना रोड ताली जायका होटल के पास फरियादी प्रमोद सिंह के बताये अनुसार उनके पीछे के भूमि स्वामी – आशुतोष मिश्रा के द्वारा उनके जमीन पर राखड़ गिरा दिया गया है ।

वही आशुतोष मिश्रा के पक्ष का कहना है कि प्रमोद सिंह से पहले हमने जमीन की रजिस्ट्री करायी है वही कारण जो भी हो जांच का विषय बना हुआ है ।
बताया जा रहा है कि दोनों लोगों की जमीन प्रकरण न्यायालय में लंबित है इसके बावजूद भूमि स्वामी प्रमोद सिंह का कहना है कि रातों रात हमारी जमीन पर राख गिराकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है उक्त मामला कोतवाली थाना पहुंचा ।
वही भू स्वामी प्रमोद सिंह कहते हैं कि यहाँ के स्थानीय न्यायालय से लेकर ग्वालियर न्यायालय तक हमारे पक्ष में फैसला इसके पूर्व में आ चुका है जिसका नक्शा भी तरमीम है वही दोनों पक्षो में मामला उलझा हुआ है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal