
बलिया:–अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में दिनांक 29.01.2020 को उ0नि0 गुरु प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुरुषोत्तमपट्टी चौराहे पर मौजूद थे कि एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति सिकन्दरपुर की तरफ से आते दिखाई दिये जो पुलिस को चेकिंग करते देख कर सकपकाकर तेजी से मो0सा0 लेकर पुरुषोत्तमपट्टी गांव की ओर भागने लगे कि आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर चालक को समय 19.20 बजे पकड़ लिया गया तथा मोटर साइकिल पर बैठा व्यक्ति मोटर साइकिल से कूदकर भाग गया।
पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछते हुये जामातलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम अनुप कुमार राम पुत्र अनिल राम निवासी ग्राम पचवेनिया थाना असाव जिला सिवान बिहार बताया तथा कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । मोटर साइकिल व असलहे का कागजात मांगा गया तो दिखाने में असमर्थ रहा। कड़ायी से पुछताछ में मो0स0 के बारे में बताया कि यह गाड़ी हम लोगों ने मिलकर चोरी किया है, जिसे आज बेचने के लिये बिहार जा रहे थे।
इस संबंध में थाना मनियर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
अनुप कुमार राम पुत्र अनिल राम निवासी ग्राम पचवेनिया थाना असाव जिला सिवान बिहार।
फरार अभियुक्तृ-
अरविन्द सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पचवेनिया थाना असाव जिला सिवान बिहार।
अनुप कुमार राम का आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0स0- 08/2020 धारा-379,411 भादवि थाना मनियर बलिया ।
2- मु0अ0स0- 213/2019 धारा- 30(A) बिहार मद्य शराब निषेध वर्ष 2016 थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार।
बरामदगी का विवरणः-
1- 01 अदद चोरी की पैशन प्रो बिना नम्बर का, चेचिस नं0 MBLHA10EU9H09780 इन्जन नं0 HA10ECB9H04111.
2- 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः-
(1) उ0नि0 गुरु प्रसाद सिंह थाना मनियर बलिया ।
(2) हे0का0 मुरारी यादव थाना मनियर बलिया।
(3) आ0 विकास सिंह थाना मनियर बलिया।
दिनांक- 30.01.2020
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal