Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गंगा किनारे गांवों में लगे कैम्प का निरीक्षण

बलिया: गंगा यात्रा शुभारम्भ के बाद गंगा किनारे गांवों में कैम्प लगाकर योजनाओं की जानकारी देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दुबहड़ व बन्धुचक गांव में लगाए गए कैंप का निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया।

बन्धुचक में जिलाधिकारी ने गंगा नदी की दूरी, रास्ते आदि से जुड़ी जानकारी गांव वालों से ली। यह भी पूछा कि गांव के कोई नाला गंगा में जाता तो नहीं। हालांकि दोनों गांवों से कोई नाली-नाला गंगा में जाना नहीं बताया गया। इसके बाद दुब​हड़ बीआरसी परिसर में लगाए कैंप मे गए। वहां गांव वालों से शौचालय निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अपील किया कि अगर कोई शौचालय का प्रयोग नहीं करता है तो आसपास के या गांव के लोग उन्हें प्रेरित करें। विभिन्न तरह की बीमारियों से बचना है तो खुले में शौच करने नहीं जाना है। कैम्प में उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन व पेंशन से सम्बन्धित विभाग के कर्मियों से जरूरी पूछताछ की।

फोटो—-
गणित के आसान सवाल का उत्तर नहीं दे पाए अध्यापक

— उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुबहड़ का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

— एक छात्र ने कर दिया हल तो उसकी पीठ थपथपाई, पुरस्कार भी दिया

बलिया: गंगा किनारे गांवों में लगे कैम्प का निरीक्षण करने पहंचे जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबहड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणित विषय से एक भिन्न का सवाल हल करने को कहा, जिसे विद्यालय के तीन अध्यापक मिलकर भी नहीं कर पाए। खास बात तो यह रही उस सवाल को उसी कक्षा के एक छात्र ने हल कर डाला। जिलाधिकारी ने उस छात्र की पीठ थपथपाई और उसे पुरस्कृत भी किया। वहीं, अध्यापकों के साथ प्रधानाध्यापक को भी कडे शब्दों में चेतावनी दी। कहा, बच्चों को इसी उम्र में गणित, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के बारे में मिला ज्ञान ताउम्र याद रहता है। अध्यापक गण इसका ख्याल रखें।

उप्रा विद्यालय में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने पहले तो बच्चों से खूब बातचीत की। फिर पठन-पाठन पर चर्चा की। इसके बाद गणित के भिन्न के एक सवाल हल करने के लिए बच्चों से कहा। बच्चों की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने एक अध्यापिका से सवाल का हल कर बच्चों को समझाने को कहा। लेकिन अध्यापिका भी हल नहीं कर सकी। वहां मौजूद एक और अध्यापक ने कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। बगल के भड़सर प्रावि की अध्यापिका संध्या ने उस सवाल को हल किया। इस पर जिलाधिकारी ने अध्यापकों से कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। अगर कोई टॉपिक नहीं आता है तो अपने सहयोगी अध्यापकों से सीख सकते हैं।

दुलार-प्यार से पढ़ाया तो बच्चे हुए खुश

  • निरीक्षण के दौरान काफी देर तक तो बच्चे जिलाधिकारी को पहचान नहीं पाए, पर जब उनको पता चला तो बड़े खुश हुए। उसके बाद तो जिलाधिकारी के हर सवाल को लेकर उत्साहित दिखे। जिलाधिकारी ने भी न सिर्फ बच्चों से सवाल किया, बल्कि उनको हल करने के तरह-तरह के तरीके भी समझाए। उन्होंने बच्चों से कहा कि किसी भी सवाल को तब तक पूछें, जब तक कि समझ में ना आ जाए। अध्यापकों को भी पढ़ाने के तरीके समझाए।

बच्चों संग खाया एमडीएम

— उप्रावि दुबहड़ के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमडीएम की गुणवत्ता जांची। उन्होंने एमडीएम का भोजन मांगकर बच्चों के साथ खाया। विद्यालय के सभी अध्यापक व सभी स्कूली बच्चे डीएम के साथ भोजन कर काफी उत्साहित दिखे। एमडीएम की गुणवत्ता पर संतोष जाहिर किया।

बीआरसी का किया निरीक्षण

दुबहड बीआरसी परिसर में पहुंचे जिलाधिकारी ने बीआरसी का भी निरीक्षण किया। वहां खण्ड शिक्षा अधिकारी के नहीं होने पर कारण पूछा और बीईओ मोतीचंद चौरसिया से फोन पर बात की। बाँसडीह में उपस्थित रहने की बात पर डीएम ने कहा कि दो ब्लॉक का चार्ज है तो रोस्टर बना लें। दीवाल पर लिखवाएं कि किस दिन कहाँ बैठेंगे। कड़े शब्दों में कहा कि बीआरसी परिसर में सरकार की योजनाओं से सम्बंधित कैम्प लगा है तो यहां रहना चाहिए।


फोटो—
जिलाधिकारी ने छोटे—छोटे स्कूली बच्चों संग किया पौधरोपण

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को बसुधरपाह में पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने रूद्राक्ष का पौध लगाकर इसकी शुरूआत की। वहां परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने सीएचसी परिसर में 51 पौधे लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पौधे के पास लगाने वाले बच्चे का नाम लिखवाया जाए, छह महीने बाद जिसका पेड़ बेहतर प्रगति किया रहेगा उसको इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बच्चों संग पर्यावरण व पौधे लगाने के फायदों पर चर्चा की। पर्यावरण पर आधारित बच्चों से सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने उत्साहित होकर उत्तर दिया।
गंगा नदी के क्षेत्र में रूद्राक्ष के पौधे लगाने की बात पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान राजदेव से कहा कि इस पौधे को लगाने से ज्यादा जरूरी इसको बचाना है। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को इसे बचाने में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की। पौ अवसर पर स्कूली बच्चों को पौधरोपण का महत्व को समझाया।

सीएचसी बसुधरपाह को किया जाएगा बेहतर

पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी ने सीएचसी बसुधरपाह की हालत को देख गांव वालों व अस्पताल कर्मियों से जानकारी ली। विद्युत की समस्या प्रमुख रूप से संज्ञान में आने पर उसे ठीक कराने का भरोसा दिलाया। मौके से ही सीएमओ से बात की। कहा, इस सुदूर इलाके में बढ़िया अस्पताल भवन है। बहुत थोड़े से प्रयास को इसको कारगर बनाया जा सकता है।

फोटो—
नशामुक्ति अभियान सराहनीय पहल: जिलाधिकारी

— दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोले डीएम

बलिया: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से चलाए जा रहे ‘निर्णय’ कैम्पेन कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नशे की लत और उसके दुश्प्रभाव को रेखांकित करने वाले नृत्य—नाटक की सराहना की।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि अध्यात्म व धर्म हमेशा समाज से जुड़ा होना चाहिए। इसलिए संस्थान की ओर से चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान एक सराहनीय पहल है। आरएसएस के पदाधिकारी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि समाजिक जीवन चेतनशील व प्रगतिशील हो, यही आज की आवश्यकता है। संस्कारयुक्त जीवन जीना हर किसी का दायित्व है। इस दायित्व को सबको समझना होगा।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी ने बताया कि बोध नशामुक्ति अभियान एक क्रांतिकारी अभियान बने, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। नशा की समस्या आज के युवाओं की एक बड़ी समस्या है। इसको हर हाल में रोकना होगा। बताया कि आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पूरे देश मे अध्यात्म व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है। बंदी सुधार गृह में हम कार्य कर व्यवहार में सुधार लाने काम कर रहे हैं। जल संरक्षण, वृक्षारोपण, राहत कार्य भी हमारी प्राथमिकता होती हैं। हमारा प्रयास है कि भारत की संस्कृति की सभी अच्छी पहल को हर कोई धारण करें। कार्यक्रम में भोला प्रसाद आग्नेय, गिरीश चतुर्वेदी, व्यापारी संजीव कुमार डम्पू, श्याम बाबू रौनियार आदि मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...