
बलिया:—पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 28.01.2020 को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना बांसडीह मय हमराह, उ0नि0 श्री चक्रपाणि मिश्रा, उ0नि0 अजय कुमार यादव द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना कोतवाली बलिया के मुकदमा अपराध संख्या 406 /19 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्तों को नारायणपुर बाजार से सुबह 7:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जो काफी दिनों से फरार चल रहे थें इनकी गिरफ्तारी हेतु 15000-15000/- रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को चालान न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
- इरशाद अहमद पुत्र स्वo ईद मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 4 चंदू पाकड़ मनियर थाना मनियर जनपद बलिया।
- चितरंजन तिवारी उर्फ कूची तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी निवासी गंगापुर तिवारी टोला थाना मनियर जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीमः- - प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना बांसडीह मय हमराह।
- उ0नि0 श्री चक्रपाणि मिश्रा थाना बांसडीह बलिया।
- उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बांसडीह बलिया।
दिनांक- 28.01.2020
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal