
बलिया: अत्यधिक ठंड को देखते हुए नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। बीएसए शिव नारायण सिंह ने सोमवार की शाम यह आदेश जारी कर सभी विद्यालयों को अनुपालन करने का निर्देश दिया है। 15 जनवरी को मकरसंक्रांति है, इस तरह 8वीं तक के सभी स्कूल अब 16 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि बीएसए ने यह भी कहा है कि आवासीय विद्यालय खुले रहेंगे।और इस आदेश को कढ़ाई से पालन किया जाय।।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal