बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सिंगरौली पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय के मार्गदर्शन में खुटार चौकी प्रभारी

नीरज सिंह चौहान को एक सफलता मिली जिसमे उन्होंने आज एक आरोपी को बका लहराते हुए गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि मुखबिरो से खुटार पुलिस को सूचना मिली कि सकील अहमद पिता कुतबुद्दीन मंसूरी निवासी खुटार जो कि बाजार में बका लहराते हुए उतपात मचा रहा है जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी तत्परता दिखाते हुए मौके पर दल बल के साथ पहुंचे जिन्हें देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन खुटार पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 05/2020 धारा 25 बी आर्म एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार वैश्य,इंद्रभान सिंह,रामजी पाण्डेय, आरक्षक पुष्कर पोरवाल,दिलीप धाकड़,गुलाब सिंह,संजीत कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal