Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

टेकनपुर  और बानमोर  की सरिया फैक्टरी में राज्य कर का छापा

ग्वालियर-

 इंदौर मुख्यालय राज्य कर विभाग  से आए आदेश के बाद प्रदेशभर में सरिया बनाने वाली फैक्टरियों पर छापे डाले गए। ग्वालियर अंचल में भी सरिया बनाने वाली दो फैक्टरियों मुरैना जिले के बानमोर की अम्बा शक्ति और ग्वालियर के टेकनपुर की कामधेनु सरिया पर राज्य कर विभाग ने छापा डाला। छापे की कार्रवाई शाम को शुरू की गई जो कि रात तक चली। फैक्टरी मालिकों के उपस्थित नहीं होने के कारण  कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसा अधिकारियों का कहना है। फिलहाल राज्य कर विभाग की एंटी एवेजन विंग के अधिकारी बिलों के साथ स्टॉक का मिलान कर रहे हैं। छापे में बड़ी मात्रा में कर चोरी निकलने की संभावना जताई जा रही है।

मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र बानमोर में स्थापित अम्बा शक्ति फैक्टरी अलग-अलग एमएम में टीएमटी सरिया बनाती है। इसी तरह ग्वालियर के टेकनपुर में कामधेनु सरिया का संचालन ॐ स्प्लेन्तर एंड रोलर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के डायरेक्टर कपिल बंसल, आशुतोष बंसल द्वारा किया जा रहा है। दोनों ही सरिया निर्माता कंपनियों द्वारा जीएसटी में की जा रही कर चोरी के संबंध में प्रस्ताव बनाकर राज्य कर विभाग के इंदौर मुख्यालय को भेजा गया था। इसी आधार पर दोनों फैक्टरियों पर छापे डाले गए हैं। एंटी एवेजन विंग की दो अलग-अलग टीमों ने दोनों फैक्टरियों में पहुंचकर सभी दस्तावेज जब्त किए हैं। स्टॉक भी कब्जे में लेकर मिलान किया जा रहा है। एंटी एवेजन विंग के ज्वाॅइंट कमिश्नर यूएस बैस ने बताया कि फैक्टरी संचालकों से पूछताछ की जानी है। वे फैक्टरी स्थल पर उपस्थित नहीं हैं इसलिए कार्रवाई भी जारी रहेगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...