ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/01/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 23/12/2019 से मुख्य डाकघर बैढन का इंटरनेट सेवाये न होने के कारण उपभोक्ता और आमजन परेशान हैं वही बताया जा रहा है कि पाइप लाइन ठेकेदार द्वारा पानी पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा था जो केबल कट जाने के कारण सेवाएं अवरुद्ध हैं जिससे रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट मनी ऑर्डर एवं एसबी काउंटर सहित अन्य सेवाएं इंटरनेट न चलने के कारण मुख्य डाकघर बैढन से जुड़ी 17 शाखाएं के कार्य प्रभावित हैं वहीं रेलवे टिकट लगभग 3 से 4 दिन हो गया है जो रेलवे टिकट लोगो को नहीं मिल पा रहा है वहीं मुख्य डाकघर बैढन सहायक प्रभारी – अवधेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23/12/2019 से केबल कट जाने से सेवाएं बन्द जिसकी सूचना सभी जगह दी चुकी है इसके बावजूद अभी तक नही बन पाया है ।

मुख्य डाकघर बैढन में मिलने वाले रेलवे टिकट लोगो को नही मिल पा रहा है वही प्रिंट रोलर 3 से 4 दिन खराब पड़ा है उपभोक्ता यात्री परेशान दिखे और बड़े उम्मीद से मुख्य डाकघर टिकट लेने आये थे जो काफी लोग असंतुष्ट है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal