Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एमपी ई कॉप एप डाउनलोड करें, मुसीबत में एक क्लिक पर पहुंचेगी पुलिस

ग्वालियर।

यदि कोई महिला, छात्रा या अन्य नागरिक किसी मुसीबत है और पुलिस को कॉल करने की स्थिति भी नहीं है। जो अब घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि एमपी ई-कॉप मोबाइल एप पर सिर्फ एक क्लिक करते ही पुलिस के डायल 100 सहित 5 लोगों पर एक साथ आपके मुसीबत में होने की सूचना पहुंचेगी। साथ ही एप से आपकी लोकेशन के आधार पर पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंचकर आपको मुसीबत से बाहर निकालेगी। एमपी ई-कॉप एप पूरे प्रदेश में पिछले महीने लागू हो चुका है। बुधवार को एसपी ग्वालियर नवनीत भसीन ने एप के संबंध में आम लोगों को जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस तरह इसे डाउनलोड कर आप पुलिस की जल्द से जल्द मदद ले सकते हैं। करीब 4 साल पहले ग्वालियर पुलिस ने कुछ इसी तरह का मोबाइल एप वुमन सेफ्टी के नाम से जारी किया था। पर वह कुछ समय बाद रिस्पोंस नहीं मिलने से निष्क्रिय हो गया था।

एमपी ई कॉप एप डाउनलोड करें, मुसीबत में एक क्लिक पर पहुंचेगी पुलिस
पूरे प्रदेश में शुरू हो चुकी है एमपी ई-कॉप सेवा – एसपी ने दी एप की जानकारी ग्वालियर। नईदुनिया प्रतिनिधि यदि कोई महिला, छात्रा या अन्य नागरिक किसी मुसीबत है और पुलिस को कॉल करने की स्थिति भी नहीं है। जो अब घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि एमपी ई-कॉप मोबाइल एप पर सिर्फ एक क्लिक करते ही पुलिस के डायल 100 सि
फोटो-

– पूरे प्रदेश में शुरू हो चुकी है एमपी ई-कॉप सेवा
एसपी ने दी एप की जानकारी

क्या है एमपी ई-कॉप एप

पूरे प्रदेश में एमपी ई-कॉप मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है। मोबाइल में गूगल प्लेस्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह आपके मोबाइल जीपीएस के आधार पर चलेगा। यह एन्ड्रायड व आईओएस दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। इसे डाउनलोड करने के बाद आपको अपना नाम, पता व 4 ऐसे परिजन की जानकारी व मोबाइल नंबर फीड करने होंगे जिनको मुसीबत के समय में आप सबसे पहले सूचना देना चाहते हैं। इसके साथ ही डायल 100 का नंबर भी इसमें होगा।

ऐसे ले सकते हैं मदद

उदाहरण के लिए जैसे कोई छात्रा है। उसने यह एमपी ई-कॉप डाउनलोड किया है। वह किसी मुसीबत में है और मोबाइल से कॉल करने की स्थिति में नहीं है। तो छात्रा मोबाइल में एप पर जाकर सिर्फ एसओएस पर क्लिक करे। इसके बाद चंद सेकंड में डायल 100, पुलिस कन्ट्रोल रूम व महिला के चार परिजन पर उसके संकट में होने की सूचना पहुंचेगी। इसके बाद महिला की लोकेशन एप के माध्यम से मिलने पर पुलिस जल्द से जल्द उसकी मदद के लिए पहुंचेगी।

महिलाओं को लाभ

इस एप का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं, छात्राओं व ऑफिस व कंपनियों में काम करने वाली कर्मचारी महिलाओं को होगा। यह महिलाएं इस मोबाइल एप के माध्यम से कभी भी पुलिस व अपने परिजन से मदद मांग सकती है।

इन्होंने कहा

– एमपी ई-कॉप मोबाइल एप एक ऐसी सेवा है जिसके माध्यम से कोई भी महिला मुसीबत के समय में बिना कॉल किए सिर्फ एक क्लिक पर पुलिस व अपने परिवार के पास अपनी स्थिति की जानकारी दे सकती है।

नवनीत भसीन

एसपी ग्वालियर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...