ग्वालियर
हाल ही में प्रदेश में पशुओं की गणना के दौरान 10 लाख से ज्यादा निराश्रित पशु सामने आए हैं, इनके लिए प्रदेश सरकार 1 हजार से ज्यादा गोशालाएं खोलने जा रही है। यह बात प्रदेश के पशुपालन एवं मछुआ कल्याण मंत्री लाखन सिंह यादव नेजबलपुर में कहा।
उन्होंने कहा कि सांची की लोकप्रियता में कमी आ रही है, इसे देखते हुए प्रदेश सरकार सांची की ब्रांडिंग करेगी, ताकि सांची की छवि को लौटाया जा सके।
उन्होंने पशुपालन के नाम पर हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत देते हुए कहा कि जल्द ही ऐसे कब्जे धारियों को अलग करने के लिए सरकार योजना बना रही है।
वेटरनरी में राजनीति खत्म करने जल्द होगा बदलाव
पशुपालन मंत्री ने कहा कि वेटरनरी विश्वविद्यालय में सिर्फ अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियां होना चाहिए, राजनीति नहीं। विभाग जल्द ही विवि की प्रशासनिक और अन्य गतिविधियों में बड़े फेरबदल करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विवि में पूर्व कुलसचिव द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच होगी।
वहीं दूसरी ओर पथरिया विधायक रामबाई द्वारा सीएए के समर्थन के बयान पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि वे अति उत्साहित हैं, विधानसभा में भी वह अति उत्साहित रहती हैं। उन्होंने कहा कि जब रामबाई के साथ उनकी ही पार्टी नहीं है तो फिर कांग्रेस कैसे होगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal