Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मिट्‌टी के भरकों में तिरपाल से ढंक कर खेतों में , छिपा रखी थीं पनडुब्बियां, बेलगाढ़ा घाट से प्रशासन ने की जब्त

ग्वालियर-

डबरा प्रशासन की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है। कार्रवाई के दौरान नुकसान से बचने के लिए रेत माफिया अब पनडुब्बियों को नदी में डुबोने के साथ ही उन्हें खेतों और सुनसान जगहों पर छिपा कर रख रहा है।
प्रशासन और पुलिस ने बेलगाढ़ा में कार्रवाई की तो वहां उन्हें खेतों में छिपा कर रखी और गांव में तिरपाल से ढंकी हुई दो पनडुब्बियां मिलीं, जिन्हंे प्रशासन की टीम ने जब्त कर लिया। वहीं एक पनडुब्बी को रेत माफिया ने नदी में डुबो दी। एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, एसडीओपी उमेश तोमर के साथ ही नायब तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, पूजा मावई, पटवारी देवीशरण शर्मा पुलिस बल के साथ बेलगाढा़ रेत खदान पर पहुंचे। लेकिन उनके गांव में आने की सूचना रेत माफिया को लग गई, जिससे रेत माफिया ने नदी में एक पनडुब्बी को पहले ही डुबो दिया। प्रशासन की टीम जब घाट पर पहुंची तो पनडुब्बी डूब रही थी। इस पर गांव में सर्चिंग की गई तो एक खेत में तिरपाल से ढंकी हुई पनडुब्बी मिली। साथ ही गांव में मिट्टी के भरकों के बीच एक और पनडुब्बी मिली, जिसे भी जब्त कर लिया गया। दोनों पनडुब्बी को जेसीबी से नष्ट कर तहसील परिसर लाया गया।

रेत माफिया पर निरंतर कार्रवाई चल रही है
 रेत माफियाओं के खिलाफ निरंतर कार्रवाई चल रही है। बेलगाढ़ा रेत खदान पर कार्रवाई की गई, वहां खेत और खुली जगह में तिरपाल से ढंकी हुई दो पनडुब्बियां मिली हैं,जिन्हंे जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा भी गांव में सर्चिंग की गई, कार्रवाई जारी रहेगी।  राघवेंद्र पांडेय, एसडीएम, डबरा

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...