Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में स्वास्थ्य प्रशिक्षण एव औषधि वितरण शिविर जयंत मुड़वानी बस्ती में संपन्न

सिंगरौली/जयंत मुड़वानी बस्ती में NCL जयन्त के सहयोग व पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के नेतृत्व मव स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं औषधि वितरण शिविर लगाया गया जहाँ वहां के निवासी बैगा विरादरी के लोगो का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करते हुए उन्हें औषधि भी प्रदान किया गया ।।

पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने बच्चों का शिक्षा का प्रशिक्षण कराया और पहाड़ा गिनती आदि सुनाने को कहा जिसमे बहुत बच्चों ने सुनाया भी जिसे नवनगर थाना प्रभारी ने नगद इनाम भी दिया जिसे देख बच्चों में काफी उत्सुकता दुखी।

बच्चों को खेलने हेतु फुटवाल बालीबाल कैरम बोर्ड रस्सी आदि खेल सामग्री
प्रदान की गई।।।साथ मे सभी बच्चों को टूथपेस्ट और ब्रश भी दिया गया जिससे कि वो प्रति दिन अपना मुंह साफ कर सके और मात्र जंगल पर निर्भर न रहे।।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने उनके रहन सहन और उनकी समस्याओं को बहुत ही नजदीक से समझने और उनके निराकरण के बारे में काफी उत्सुक दिखे और कहा कि इनसे बराबर सम्बन्ध बनाये रखने की जरूरत है इसी कड़ी में जनवरी 2020 में एक और कैंप लगाने की बात कही।।

इस पूरे शिविर में NCL जयन्त परियोजना और जयन्त चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह की काफी भूमिका रही पूरे कार्यक्रम में NCL जयन्त GM भी वहाँ मौजूद रहे।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...