Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राजू  कुकरेजा का सफायर ढहाने विस्फोट विशेषज्ञ सर्वटे तो नहीं, आज उनकी टीम आएगी

कुकरेजा का सफायर ढहाने विस्फोट विशेषज्ञ सर्वटे तो नहीं, आज उनकी टीम आएगी

ग्वालियर-राजू कुकरेजा और ललित नागपाल के सिटी सेंटर में ला सफायर कॉम्प्लेक्स के क्षतिग्रस्त हिस्से को विस्फोट से गिराने की तैयारी है। इसके लिए इंदौर से विस्फोट विशेषज्ञ शरद सर्वटे तो फिलहाल नहीं आ रहे, लेकिन सोमवार को उनकी टीम के सदस्य आ जाएंगे। यदि वे इमारत को नहीं गिरा सके तो फिर 27 दिसंबर को सर्वटे आ सकते हैं।
।

बिना मंजूरी के बनाए गए कॉम्प्लेक्स को पिछले दिनों नगर निगम की थ्रीडी मशीनें जमींदोज नहीं कर सकी थीं। पिलर तोड़कर कुछ हिस्सा ही क्षतिग्रस्त किया जा सका था। यह इमारत खतरनाक है। वह कभी भी धराशायी हो सकती है। इससे पास में झुग्गी बनाकर रह रहे मजदूरों को खतरा है। पास में पानी की टंकी है, उसे भी खतरा है। हालांकि पुलिस ने बैरीकेड्स लगा दिए हैं फिर भी रात में सिरफिरे लोग या शराबी क्षतिग्रस्त भवन में जा सकते हैं। इन खतरों को देखते हुए निगम प्रशासन ने इंदौर निवासी विस्फोट विशेषज्ञ सर्वटे को बुलाया था।

अब तक निगम ही गिरा देता इमारत

निगम प्रशासन ने 17 दिसंबर को ला सफायर कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई की थी। दोपहर 3 से रात 11 बजे तक निगम की मशीनें 672 वर्गमीटर के हिस्से पर बनी इस पांच मंजिला इमारत को जमींदोज नहीं कर सकी थीं। वैसे यदि निगम प्रशासन दूसरे दिन भी कार्रवाई करता तो उसे गिराया जा सकता था। लेकिन दूसरे दिन जिला व निगम प्रशासन की टीम ने दूसरे जगह कार्रवाई की।

वर्जन

ला सफायर कॉम्प्लेक्स को ढहाने विस्फोट विशेषज्ञ शरद सर्वटे की टीम सोमवार को आ रही है। सर्वटे फिलहाल नहीं आ रहे। यदि उनकी टीम सफल नहीं हुई तो वे आएंगे।

प्रदीप वर्मा, सिटी प्लानर, निगम

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...