ग्वालियर-
टेकनपुरक्षेत्र की रामपाल कॉलोनी में दोपहर के समय छत पर धूप में बैठी एक वृद्धा व बच्चे के ऊपर बंदर ने हमला कर दिया। हमले में दोनों को बंदर द्वारा काटे जाने से वह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बीएसएफ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वृद्धा को ग्वालियर रैफर कर दिया।
बंदरों का डबरा,टेकनपुर में आतंक फैला हुआ है।
दरअसलडबरा, टेकनपुर क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक फैला हुआ है। आए दिन ये घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर देते हैं। शनिवार को भी रामपाल कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय भूरी बेगम धूप लेने के लिए छत पर बैठी हुई थी, तभी अचानक एक बंदर वहां पर आ गया और महिला के ऊपर हमला बोल दिया बंदर ने महिला की पीठ में नाखूनों से गहरे गहरे घाव कर दिए। वृद्धा के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे और बंदर को वहां से भगाया। इसके बाद वह उसे लेकर बीएसएफ हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। इस दौरान बंदर रामपाल कॉलोनी में ही रहने वाले राजू शाक्य के घर की छत पर पहुंच गया, जहां पर कुछ छत पर खेल रहे थे। बंदर ने उन बच्चों पर भी हमला बोल दिया बच्चे जान बचाकर भागे। लेकिन एक बच्चा अमन शाक्य बंदर के हमले का शिकार हो गया। बंदर के काटने से पैर में गहरा घाव हो गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां घायल बच्चे का इलाज किया गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal