Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*डोर-टू-डोर भ्रमण कर योजनाओं का जाना सच*

बलिया: मुरली छपरा ब्लॉक के कोड़हरा नौबरार गांव में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह की देखरेख में अधिकारियों की टीम ने डोर-टू-डोर भ्रमण किया। इस दौरान लाभार्थियों से मिलकर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की धरातल पर स्थिति की हकीकत जानी। खासकर आवास व शौचालय निर्माण को बारीकी से देखा। भ्रमण के दौरान गांव में मनरेगा से हुए कार्यों का भी सत्यापन किया गया। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से बातचीत की गई। पशुओं का टीकाकरण और स्वास्थ विभाग की टीम ने भी अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में स्थलीय जायजा लिया। भ्रमण के दौरान गांव वालों ने बताया कि बाढ़ के पानी के चलते शौचालय खराब हो जाते हैं। निरीक्षण के दौरान भी यह स्थिति देखी गई। सीरियल पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को सभी शौचालयों को ठीक कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद जेपी ट्रस्ट जयप्रकाश नगर में गंगा किनारे की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। इसमें बहुआरा, हृदयपुर, शिवपुर दियर, कोड़हरा नौबरार के प्रधान थे। इसमें आवास,शौचालय, पेंशन समेत शासन की योजनाओं के संचालन और शत प्रतिशत पात्रों को लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। पीडी देवननन्दन दूबे, प्रोबेशन अधिकारी केके राय, बीडीओ दिनेश सिंह, एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, सचिव रजनीश सिंह आदि साथ थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...