बांसडीह(बलिया):-बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव के एक बगीचे में रविवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने से खलबली मच गई।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसेनाबाद में स्थित एक बगीचे में रखे पुवाल में अज्ञात शव को देख खलबली मच गई।गांव के ही काशी राजभर पुत्र सत्यदेव का पुवाल उस बगइचा में रखा था।जब रविवार को पुवाल मालिक उक्त पुवाल को लेने के लिए गए तो देखा कि एक व्यक्ति लगभग 25,वर्षीय दिखाई दिया। जो लगभग आधा सड़ गया था।यह देख भागते हुए पुवाल मालिक शोर मचाने लगा।यह देख गांव के कुछ लोग इकठे हो गए और इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को दूरभाष पर दी।मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने शव को कोतवाली ले कर आयेऔर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो पाई थी
*बलिया:बगीचे में मिले अज्ञात शव से मची खलबली*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal