Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक पर लोकायुक्त पुलिस का छापा

भोपाल- मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनीबिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक समीर कुमार शर्मा के यहां लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। बारह साल पहले बिजली कंपनी में नौकरी में आए शर्मा ने भोपाल और बनारस में मकान खड़े कर लिए। छापे में दस लाख रुपए के जेवर सहित तीन बैंकों में खाते, जीवन बीमा आदि के दस्तावेज मिले हैं। छापे में अब तक करीब एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

बिजली कंपनी में 2007 में सेवा में आए उप महाप्रबंधक समीर कुमार शर्मा का अगस्त 2019 में इटारसी से भोपाल तबादला हुआ था। उनके खिलाफ इटारसी की पदस्थापना के दौरान लोकायुक्त पुलिस में अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत हुई थी। इस बीच शर्मा का भोपाल में स्थानांतरण हो गया।

शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने शर्मा के अयोध्यानगर के पास स्थित सागर इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च टेक्नालॉजी सागर सिल्वर स्प्रिंग्स के डुप्लेक्स पर छापे की कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त पुलिस की एक-एक टीम उनके गोविंदपुरा बिजली कंपनी के दफ्तर व समरधा स्थित फ्लेट में भी पहुंची।

आधा किलोग्राम सोने के जेवर

छापे की कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त पुलिस को शर्मा के सागर सिल्वर स्प्रिंग्स स्थित घर पर करीब आधा किलोग्राम वजन के सोने के जेवर सहित 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण मिले। यहीं बनारस में पत्नी के नाम एक मकान का रिकॉर्ड भी मिला जिसकी जांच के लिए लोकायुक्त पुलिस की एक टीम बनारस भेजी जा रही है।

शर्मा के घर तीन बैंक के खाते के दस्तावेज मिले हैं तथा एक लॉकर होने के साक्ष्य मिले हैं जो कुछ समय पहले शर्मा ने बंद करा दिया है। तीन बैंक खातों में एक पीपीएफ खाता, एक-एक स्वयं व पत्नी के नाम का बैंक खाता शामिल है। जीवन बीमा की पॉलिसी की सालाना 56 हजार रुपए की किश्त और मेडिक्लेम के रिकॉर्ड भी घर पर पाए गए हैं। समरधा स्थित फ्लेट में शर्मा ने एक किरायेदार रखा हुआ है।

वेतन-भत्तों की गणना जारी

लोकायुक्त पुलिस द्वारा शर्मा के वेतन और भत्तों सहित दौरों, छुट्टियों के पुनर्भुगतान आदि का रिकॉर्ड बिजली कंपनी से लिया जा रहा है। इसी तरह संपत्ति का मूल्यांकन कराया रहा है। मूल्यांकनकर्ताओं से संपत्ति के मूल्यांकन के दौरान पाया गया कि सागर सिल्वर स्प्रिंग्स का डुप्लेक्स 1500 वर्गफीट में बना है और समरधा में 1300 वर्गफीट का फ्लेट है। बनारस की संपत्ति का सत्यापन टीम को भेजकर कराया जाएगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...