ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/12/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “एक कदम भूखों की ओर” बैढन टीम द्वारा जनहित में सराहनीय कार्य कर रही है ।
वही बताया जा रहा है कि पूनम बहेलिया पति- लल्लूलाल बहेलिया उम्र- 40 निवासी- ग्राम चंदनिया टोला तहसील- देवसर के है जिनको 2 माह पूर्व में ब्रेन फीवर एवं कमजोरी की बीमारी था बीच मे तबियत ठीक हो गया था वही “एक कदम भूखों की ओर” गठित टीम में मुख्य रूप से मकसूद रजा, सुल्तान अंसारी, महफूज खान, रेहान अंसारी एवं एक मुस्लिम भाई सदस्यों के द्वारा जिनका फिर से हालत बिगड़ते ही पुराना जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जो आज सुबह लगभग 8:00 पूनम बहेलिया का उपचार के दौरान मौत हो गयी ।

मृतिका के पति – लल्लूलाल बहेलिया ने बताया कि हमारे दो बच्चे थे जिनमें एक लड़का 12 वर्ष को ब्रेन फीवर और उल्टी दस्त होने और दूसरा एक लड़की 1 वर्ष जिसको चेचक बीमारी होने के कारण 3 माह पूर्व में दोनों बच्चे का उपचार के दौरान मौत हो गयी तभी जिसके कारण हमारी पत्नी पूनम सदमे में होकर बीमार रहा करती थी और पति- लल्लूलाल बहेलिया मूल निवासी- पुराना सीधी का रहने वाला है जो गरीब परिवार से है जिनके पास घर द्वार तक नहीं है और गारा – माटी मजदूरी करके जीवकोपार्जन किया करते थे जो 2 महीने से अपने पत्नी की बीमारी उपचार हेतु परेशान थे वह अब आज से अकेले हो गये अंतिम संस्कार करने के लिये रुपये पैसे की आर्थिक तंगी थी और पत्नी पूनम चाहती थी मरणोपरांत के बाद शव का अंतिम संस्कार बनारस के गंगा घाट पर हो ।
वही *”एक कदम भूखों की ओर”* टीम के सदस्यों को जानकारी मिलते ही मानवता को देखते हुये और गंगा – जमुनी की तहजीब पर मिशाल पेश करते हुये लगातार दवा खर्च के बावजूद आज फिर जिला चिकित्सालय परिसर के एंबुलेंस के माध्यम से बकायदे अंतिम संस्कार हेतु बनारस भेजा गया जिसका पूरा खर्च उक्त टीम द्वारा उठाया गया है ।
साथ में बनारस जाने वालो में मृतिका के पति- लल्लूलाल बहेलिया, भगवानदास शाह, पप्पू बहेलिया, करण मात्रे शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिये जिला अस्पताल से वाराणसी के लिये निकल चुके है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal