Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: डीएम*

– *बाँसडीह में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की सुनी फरियाद*

– *कुल आए 140 मामले, 12 का मौके पर कराया निस्तारण*

बलिया: बाँसडीह तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। समाधान दिवस पर कुल 140 मामले आए, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया।

इस दौरान मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। शासन की मंशानुरूप सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित जनशिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता के साथ कराना सुनिश्चित करें। अगर भविष्य में किसी भी शिकायत की गुणवत्ता में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

समाधान दिवस में मनियर क्षेत्र के मानिकपुर में विकास कार्यों के लिए हुए भुगतान में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों का कहना था कि इसकी जांच अधिकारी कर चुके हैं और उसमें अनियमितता भी सामने आई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग में दोषी मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई तय है। वहीं, बेरुआरबारी चट्टी पर मनियर की तरफ जाने वाले मार्ग की दुर्दशा संज्ञान में लाते हुए उसे ठीक कराने की गुहार स्थानीय लोगों ने लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के इंजीनियर को निर्देश दिया कि इस कार्य को भी प्राथमिकता पर लेकर कराएं। अवैध कब्जों व जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में डीएम ने कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त मिलकर इनका निपटारा करे। थाना समाधान दिवस पर ऐसे मामलों को सुलझा दें। राशन और पेंशन से जुड़े मामले भी आए। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ में भी पुलिस से जुड़े मामलों को सुन मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम दुष्यंत मौर्य, सीओ अशोक सिंह, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, प्रोबेशन अधिकारी केके राय, कृषि अधिकारी विकेश कुमार, डीएसओ केजी पांडेय समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
—
*पहले की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की*

– जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवसों में आई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत वितरण खंड द्वितीय, जिला पंचायत, डूडा के अधिकारी को लम्बित शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए सचेत किया गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...