ग्वालियर।
हाईकोर्ट की युगल पीठ ने एसिलॉक टेबलेट के विक्रय को लेकर केन्द्र शासन को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने एसीलॉक दवाई के उपयोग से कैंसर का खतरा बताया है।
विभोर कुमार साहू ने हाईकोर्ट में रेनिटिडाईन ड्रग को लेकर एक जनहिता याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि एसिडिटी की दवाइयों में रेनिटिडाईन ड्रग का उपयोग किया जाता है। जिसे अलग-अलग नाम से बेचा जाता है। भारत में इस ड्रग को एसिलॉक के नाम से बेचा जा रहा है। अमेरिका ने रेनिटिडाईन ड्रग से बनने वाली दवाइयों को प्रतिबंधित कर दिया है। कनाडा ने भी रोक लगा दी है। यूरोपीय देशों ने भी रेनिटिडाईन ड्रग को घातक माना है। इस ड्रग से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। दुनिया में रेनिटिडाईन ड्रग को प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसका पूरा ब्यौरा एक वेबसाइट पर उपलब्ध है। लेकिन भारत में इस ड्रग से बनी दवाई को बेचा जा रहा है। लेकिन भारत सरकार ने इस दवाई के उपयोग से होने वाले नुकसान को जनता के बीच नहीं लाया है। इससे लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए रेनिटिडाईन ड्रग से बनने वाली सभी दवाइयों के ऊपर स्थानीय भाषा में एक चेतावनी जारी कराई जाए। ताकि लोगों को दवाई से होने वाले नुकसान के बार में जानकारी मिल सके।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal