
बलिया:–पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 16.12.2019 को शशिमौलि पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक फेफना मय हमराह व उ0नि0 योगेन्द्र सिंह यादव देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन हेतु पिकेट फेफना पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाने से पुरस्कार घोषित अपराधी रेलवे स्टेशन फेफना पर मौजूद है जो कहीं जाने के फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास करके संयुक्त पुलिस टीम फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुँचे । मुखबिर द्वारा सीढी के पास खड़े व्यक्ति को ईशारे से बताया गया, जिसे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर समय 10.20 बजे पकड़ लिया गया। पकडे गये व्य़क्ति का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम जुम्मन नट पुत्र नसीरुद्दीन नट उर्फ गिद्घ नट निवासी उत्तर अमहर पट्टी थाना रसडा जनपद बलिया बताया । अभियुक्त जुम्मन नट पुत्र नसीरुद्दीन नट उर्फ गिद्घ नट पर थाना फेफना में पंजीकृत- मु0अ0सं0-535/17 धारा 457,380 भादवि थाना फेफना व मु0अ0सं0- 566/17 धारा 459,511 भादवि में 15000/- रूपये का पुरस्कार घोषित था।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
जुम्मन नट पुत्र नसीरुद्दीन नट उर्फ गिद्घ नट निवासी उत्तर अमहर पट्टी थाना रसडा जनपद बलिया।
*आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0- 707/16 धारा 457,380 भादवि थाना रसड़ा बलिया।
2. मु0अ0सं0- 708/16 धारा 457,380 भादवि थाना रसड़ा बलिया।
3. मु0अ0सं0- 728/16 धारा 380 भादवि थाना रसड़ा बलिया।
4. मु0अ0सं0- 535/17 धारा 457,380 भादवि थाना फेफना बलिया।
5. मु0अ0सं0- 566/17 धारा 459,511 भादवि थाना फेफना बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय थाना फेफना मय हमराह
2. उ0नि0योगेन्द्र सिंह थाना फेफना बलिया।
*दिनांक- 16.12.2019*
*पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामिया अपराधी*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal