ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/12/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन रेडक्रॉस सिंगरौली अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह एवं रेडक्रॉस चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जनहित में जरूरतों

को देखते हुये मजदूर – गरीब और जरूरतमन्दों को मात्र ₹5 रुपये में भरपेट भोजन “अन्नपूर्णा भवन” में आज दिनांक 16/12/2019 दिन- सोमवार को स्थान – पुराना जिला चिकित्सालय परिसर (सामुदायिक भवन के सामने) बैढन “अन्नपूर्णा भवन”में विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारम्भ किया गया ।

जो प्रतिदिन सुबह समय- 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक संचालित होगा जिसमे मजदूर – गरीब – जरूरतमन्दो को भूख से राहत मिलेगी ।
उक्त अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, डॉ. आरडी द्विवेदी, वार्ड पार्षद- संजीव अग्रवाल, सचिव- डॉ. डी.के. मिश्रा, विवेक कुमार त्रिपाठी, डॉ. आरडी पाण्डेय, जयप्रकाश दुबे, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, धन्नू सिंह, मनोज प्रताप सिंह, भूपेंद्र गर्ग (बंटी) कोषाध्यक्ष, सुरेशमणि तिवारी (बाल कल्याण समिति अध्यक्ष), आशा गुप्ता (महिला बाल विकास सदस्य), किरण जैन, राजकुमार शर्मा, सुशील अग्रहरी, जमुना सोनी सहित अन्य लोगो ने टोकन लेकर भोजन का लुफ्त उठाया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal