ग्वालियर- 18 दिसंबर काे प्रस्तावितराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ग्वालियर यात्रा को ध्यान में रखकर नगर निगम ने गुरुवार को वीआईपी सर्किट हाउस के चारों तरफ 6 और 7 नंबर चाैराहे से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की। निगम अमले ने कासिम के वर्कशॉप के बाहर रखे 4 वाहनों को क्रेन से उठवाया। निगम के उपायुक्त एपीएस भदौरिया ने बताया कि मुरार के 7 नंबर चौराहे पर टीनशेड लगा हुआ था। इसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। यहीं आगे बैंक के आगे टीन शेड लगा हुआ था। इसे भी तोड़कर हटाया गया। इसके अलावा यहां रहने वालों ने मकानों के बाहर चबूतरे बनाकर सड़क को घेर लिया था। इन्हें भी हटवाया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर वीआईपी सर्किट हाउस को रिजर्व रखा गया है।
नगर निगम ने वीआईपी सर्किट हाउस के आसपास से हटवाए अतिक्रमण।
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal