ग्वालियर
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बिलौआ के थाना प्रभारी सहित 10 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ऐसा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत पात्र आवेदकों को समय सीमा में सेवाएं मुहैया न कराने पर किया गया है। तीन दिन में नोटिस का उत्तर संतोषजनक न होने पर इन अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत पात्र व्यक्ति को समय-सीमा सेवाएं उपलब्ध न कराने पर बिलौआ थाना प्रभारी अखिलेश पुरी गोस्वामी, एसडीएम झांसी रोड़ अनिल बनवारिया, नायब तहसीलदार डबरा पूजा मावई, सीईओ जनपद पंचायत भितरवार अशोक कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार पुरानी छावनी धीरेंद्र गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत डबरा कुलदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार बिलौआ , नायब तहसीलदार डबरा पिछोर आनंद किशोर गोस्वामी शामिल को नोटिस जारी किए हैंं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal