बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न देश भर में 200 रुपये से लेकर 2 लाख तक के मीटर के कपड़े *”द रेमण्ड”* शॉप के आउटलेट सेवाएं दे रही हैं वही रेमण्ड शॉप में हर क्लास को कवर करती है और चाहे अमीर हो या गरीब रेमण्ड शॉप से निराश नहीं जाता है और उक्त बातें मोरवा में *”द रेमण्ड”* के आउटलेट के उद्घाटन पर आयोजित एक

पत्रकार वार्ता में रेमण्ड के जोनल मैनेजर (रिटेल) विक्रान्त नित्तनवरे ने कही और उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों से *”द रेमण्ड शॉप”* सिंगरौली जिले के बैढन में चल रहा है और लोगों के डिमांड को ध्यान में रखते हुये और फीडबैक लेकर मोरवा में एक नया *”द रेमण्ड शॉप”* का शुभारंभ रविवार को मोरवा के सर्किट हाउस रोड पर सुबह 11:00 बजे होने जा रहा है ।

वही बताया जा रहा है कि मोरवा में शुभारंभ होने वाले रेमंड शॉप का संचालन भी जिले के वरिष्ठ व्यवसायी – संजीव अग्रवाल द्वारा किया जायेगा जो पहले से बैढन में संचालित रेमंड शाप का भी संचालन श्री अग्रवाल के द्वारा ही किया जाता है।
उक्त पत्रकार वार्ता में उपस्थित रेमण्ड रिटेल के सीनियर मैनेजर- अभिषेक राईसा ने बताया कि कई दशक बीत जाने के बाद भी रेमण्ड ने आज तक क्वालिटी में किसी तरह का समझौता नहीं किया इसीलिये आज तक वह आम जनता की पहली पसंद बना हुआ है और उन्होने बताया कि भारत देश की कंपनी रेमण्ड के शॉप देश सहित विदेशों में भी हैं जो दुबई, यूएई, अमेरिका, बांग्लादेश सहित अनेकों देशों में इसकी शाखाएं मौजूद हैं और रेमण्ड शाप में आम आदमी की जरूरत की अनेकों वस्तुएं उपलब्ध हैं साथ ही शॉप में शूटिंग शर्टिंग से लेकर रेडीमेड की विशाल श्रृंखला मौजूद है और टाई सहित परफ्यूम तथा ब्लैंकेट से लेकर चादर तकिया बेडसीट सहित अन्य जरूरत की अनेको वस्तुएं उपलब्ध रहती हैं ।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित रेमंड शॉप के संचालक – संजीव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दस वर्षो पूर्व में तुलसी मार्ग में *”द रेमंड शॉप”* का शुभारंभ किया था शुरूआत से लेकर आज तक उन्हें ग्राहकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और उन्होंने बताया कि रेमंड शॉप में 200 रूपये मीटर से लेकर दो लाख प्रति मीटर तक की शूटिंग – शर्टिंग मौजूद है ।
*रेमंड के प्रति सिंगरौलीवासियों के विश्वास का ही नतीजा है कि उनके द्वारा नया रेमंड शॉप मोरवा के सर्किट हाउस में शुभारंभ किया जा रहा है और उक्त कार्यक्रम में विक्रान्त नित्तनवरे जोनल मैनेजर रेमण्ड रिटेल, अभिषेक राईसा सीनियर मैनेजर रेमण्ड रिटेल, संजीव अग्रवाल, विनय कुमार सहित पत्रकार बन्धू मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal