ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/12/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के सँयुक्त तत्वाधान में “स्वच्छ्ता अभियान सर्वेक्षण – 2020″में सिंगरौली को नम्बर – 1बनाने हेतु सिंगरौली के शहरी क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिकको पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से निगम के अधिकारियों – कमर्चारियों द्वारा स्वेच्छा से चन्दा के रुपये इकठ्ठा कर उक्त जनहित में नेक कार्य हेतु निःशुल्क में लोगों को खाना खिलाने के इस्तेमाल हेतु माजन मोड़ नगर निगम कार्यालय के पास (शिवमंदिर के बगल में) आज दिनांक 07/12/2019 को नपानि सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर एवं नारियल तोड़कर “निःशुल्क बर्तन बैंक” का शुभारंभ किया गया और जिसमें मौके पर मिष्ठान का वितरण कर सभी का मुँह मीठा कराया गया ।

वही बताया जा रहा है कि नि:शुल्क में “बर्तन बैंक”जिस किसी के घर में शादी – विवाह पार्टी इत्यादि अन्य कार्यकम होगा तो वह सिंगल प्लास्टिक – थाली – गिलास – चम्मच – प्लेट इत्यादि का उपयोग नही करेगा और वही माजन मोड़ शिवमंदिर के बगल में सम्पर्क कर “निःशुल्क बर्तन बैंक” में आज पहले दिन ही लगभग 200 लोगों का बर्तन जैसे – थाली – गिलास- प्लेट – चम्मच चमचमाती नये – नये बर्तन अभी उपलब्ध है और इस्तेमाल के बाद साफ – सफाई करने के बाद उक्त बर्तन को “निःशुल्क बर्तन बैंक” में जमा कराया जायेगा और कुछ भी बर्तन गायब होने पर ले जाने वाले स्वयं की जिम्मेदारी होगी और जो सज्जन स्वेच्छा से बर्तन दान देना चाहते है वह “निःशुल्क बर्तन बैंक” में दान दे सकते है और आगे बहुत जल्द ही लगभग 500 लोगो के लिये अन्य सभी बर्तन उपलब्ध कराये जाने का निर्यण लिया और वही उक्त नेक कार्य के लिये निगम के अधिकारी – कर्मचारियों की चहुओर सराहना की जा रही है ।
“निःशुल्क बर्तन बैंक” के शुभारंभ के दौरान मौके पर नपानि आयुक्त- शिवेंद्र सिंह, एसडीओ- आरके जैन, एसडीओ प्रभारी (विद्युत)- प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री- सन्तोष पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक- जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, स्वच्छता टीम प्रमुख – अमित सिंह, आशीष शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal