Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

झांसी मंडल के डीआरएम संदीप माथुर बोले-मुख्य प्रवेश द्वार पर ही इतनी गंदगी? अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकलते या फिर आंखें बंद करके निकलते हो

ग्वालियर-
डीआरएम संदीप माथुर झांसी मंडल समता एक्सप्रेस से झांसी से ग्वालियर आए। स्पेशल कोच से उतरते ही वह सीधे प्लेटफार्म नंबर चार पर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां गंदगी देखकर वह अधिकारियों से बोले-यह क्या है..इतनी गंदगी?

अधिकारियों ने कहा, ऑटो वाले यहां गंदगी कर देते हैं। डीआरएम बोले, अगर ऑटो वाले गंदगी कर रहे हैं तो उन पर कार्रवाई करो।

सीएचआई बलराम मीणा को बुलाकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्य प्रवेश द्वार पर इतनी गंदगी करा रखी है, घूमते नहीं हो या सिर्फ प्लेटफार्म नंबर 1 पर अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकलते या फिर आंखें बंद करके निकलते हो जो यह दिखाई नहीं दिया। नियमित प्लेटफार्म ही नहीं सर्कुलेटिंग एरिया में भी चक्कर लाएं। इसके बाद वे वेटिंग रूम को देखने गए यहां टॉयलेट देखकर बोले- सफाई ठीक से नहीं हो रही है। टूटा हुआ शीशा और हाथ धोने के नल को सीएचआई को दिखाते हुए डीआरएम बोले- यह तुम्हें साफ दिखाई दे रहे हैं। सीएचआई बोले-सर, इन्हें बदलने के लिए कहा है। वॉशवेसन की पटिया पर अंगुली रगड़ सीएचआई से कहा यह आपको साफ लग रही है। कम से कम यह तो देखा करो कि यह भी कोई बताने आएगा।

टीवी क्यों बंद है डिप्टी एसएस बोले- रीचार्ज नहीं कराया, सीनियर डीएसटी ने टीवी खोली तो चलने लगी: डीआरएम के साथ आए सीनियर डीएसटी निर्बोध यादव ने वेटिंग रूम में लगी टीवी बंद देखी तो डिप्टी एसएस एके सिन्हा से कहा- टीवी यात्रियों के लिए हैं और आप रिमोट अपने पास रखकर इन्हें बंद रखे हो, क्यों? श्री सिन्हा बोले- टीवी का रीचार्ज खत्म हो गया है। इस पर टेलीकॉम के अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा रीचार्ज तो है टीवी चलती नहीं है। इस पर सीनियर डीएसटी बोले- रिमोट आपको रखने के लिए नहीं दिया है। टीवी चलाएं जिससे यात्री इसका लाभ ले सकें। इसके बाद उन्होंने टीवी खोली तो वह चलने लगी।

मुंबई राजधानी एक्सप्रेस को ग्वालियर रोकने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजेंगे

डीआरएम संदीप माथुर ने संवाददाताओं को बताया कि मुंबई राजधानी एक्सप्रेस को ग्वालियर रोकने संबंधी प्रस्ताव पर अधिकारियों से चर्चा कर उसे रेलवे बोर्ड भेजेंगे। वहीं, प्लेटफार्म 4 से माल गोदाम शिफ्ट होने के बाद इसे कोचिंग कॉम्प्लेक्स के रूप में परिवर्तित करने की योजना है, जिसमें कोच का मेंटेनेंस एवं डिपो भी होगा। साथ ही पुरानी वांशिंग पिट की लंबाई बढ़ाने के सहित 3 वाशिंग पिट और साइडिंग बनाई जाएगी। जल्द काम शुरू किया जाएगा। डीआरएम ने स्पष्ट कर दिया कि ग्वालियर से श्योपुर व सबलगढ़ की ओर जाने वाली नैरोगेज ट्रेनों को मोतीझील से नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि शहर में बने रेलवे फाटकों का चौड़ीकरण कर वहां पर बैरियर लगाए जा रहे हैं जिससे शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी। उधर, जीएम राजीव चौधरी का स्पेशल कोच झेलम एक्सप्रेस में जुड़कर आगरा से आया। यहां डीआरएम का कोच भी उसमें जोड़ दिया गया। कुछ वरिष्ठ अधिकारी जीएम से मिलने के लिए उनके कोच में चले गए। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता ने झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और आगरा- नई दिल्ली इंटरसिटी को ग्वालियर तक बढ़ाने सहित 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जीएम राजीव चौधरी के पास वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के माध्यम से पहुंचाया।

प्लेटफार्म 1 पर महिला प्रतीक्षालय में गंदगी देखकर डीआरएमनाराज हुए

अधिकारियों ने दिखाए अलग-अलग नक्शे, डीआरएम बोले- कब तक नक्शा लेकर घूमोगे, मेन प्लान बताओ

मालगोदाम रायरू शिफ्ट होने के बाद खाली हुई जगह पर वाशिंग पिट बनाने के साथ-साथ क्या काम होने हैं इसको देखने के लिए डीआरएम वहां पहुंच गए। दो अधिकारियों द्वारा इसे लेकर अलग-अलग नक्शे डीआरएम को दिखाए गए, जिस पर वह नाराज होकर बोले, कब तक नक्शा लेकर घूमोगे। मेन प्लान बताओ। यहां पड़े मलवे को हटवाओ, जिससे आगे का काम हो सके। स्टेशन प्रबंधक पीपी चाैबे बोले-सर, यहां अभी एक वाशिंग पिट है, हमें कम से कम तीन वाशिंग पिट की आवश्यकता है। डीआरएम बोले इसी की तो प्लानिंग करने यहां आए हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...