ग्वालियर-
पिछोर शिवपुरी पारेश्वर गांव में एक महिला ने पहले अपने तीन बच्चों को आग लगाई फिर खुद आग लगा ली। बताया जा रहा है कि वह पति के मजदूरी करने के लिए इंदौर जाने से नाराज थी। महिला की सास-ससुर से नहीं बनती थी, इसलिए वह पति के साथ इंदौर जाना चाहती थी, लेकिन पति अकेला चला गया। आग लगने से तीनों बच्चे और महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के पारेश्वर गांव में रहने वाली वर्षा (27) का पति दिनेश जाटव करीब डेढ़ महीने पहले मजदूरी करने के लिए इंदौर चला गया था। इस दौरान वर्षा अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। रविवार को ही वह ससुराल में लौटी। वह पति के उसे साथ लिए बिना इंदौर जाने से नाराज थी। इसी बात पर सोमवार को पहले उसने अपने तीन बच्चों सुखिया (5), राजा (4) और एक छह महीने के बेटे के ऊपर केरोसीन डाला, फिर खुद पर केरोसीन उड़ेल लिया। इसके बाद उसने तीनों बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली। घटना में मां और तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पिछोर से ग्वालियर रैफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal