Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

झूले न बनें हादसे का कारण, ठीक से हो असेंबलिंग, शुद्ध के लिए महायुद्ध ग्वालियर व्यापार मेले में भी जारी रहेगा-कलेक्टर

ग्वालियर-

मेले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा इस बार कड़ाई बरती जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए बीते कई दिनों से जारी शुद्ध के लिए महायुद्ध ग्वालियर व्यापार मेले में भी जारी रहेगा। व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय में हुई विभिन्ना विभागों की सामंजस्य बैठक में यह बात कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कही। कलेक्टर ने कहा कि मेले में मथुरा, मेरठ समेत अन्य स्थानों से आईं खान-पान की दुकानें लगती हैं। लोग अंजाने में कुछ भी अशुद्ध न खाएं इलके लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

मेले में पॉलीथिन बैन को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी ली। मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था करने के लिए वहां फुल टाइम डॉक्टर को बैठाने व मेडीकल स्टोर बनाने की बात भी कलेक्टर ने कही।

बैठक के दौरान प्राधिकरण पदाधिकारियों ने कहा कि 25 दिसंबर को व्यापार मेले का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उससे पहले पशुमेला भी शुरू होगा, जो अब से पूरे साल शनिवार व रविवार को लगेगा।

इसपर संभागीय आयुक्त ने मौजूद सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों की शासकीय प्रदर्शनियों को लगाकर 25 दिसंबर तक तैयार कर लें।

-ये रहे मौजूद

संभागीय आयुक्त एमबी ओझा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक मुन्नालाल गोयल, एसपी नवनीत भसीन, नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, एडीएम टीएन सिंह, संचालक शील खत्री, सुधीर मंडेलिया, नवीन परांडे, महमूद भाई चैनवाले सहित विभागीय अधिकारी रहे।

-मॉल की तर्ज पर साफ रहें टॉयलेट

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में बने टॉयलेट्स की लगातार सफाई होनी चाहिए। टॉयलेट्स मॉल की तर्ज पर साफ-सुथरे रहें यह सुनिश्चित करें। क्योंकि टॉयलेट्स गंदे होने से जितनी परेशानी पुरुषों को होती है, उससे कहीं ज्यादा महिलाओं को परेशान होना पड़ता है।

-झूले न बनें हादसे का कारण, ठीक से हो असेंबलिंग

निगम कमिश्नर संदीप माकिन ने बैठक में कहा कि मेले में गांव-देहात से खुलकर आए झूले लगाए जाते हैं। जिन्हें अकुशल लोगों द्वारा असेंबल किया जाता है। आए दिन झूलों के खुल जाने व टूट जाने की खबरें आती रहती हैं। इसपर कलेक्टर ने कहा कि किसी भी एक आदमी (विभाग) को जिम्मेदारी सौंपी जाए। झूलों की असंबलिंग ठीक से हो व जांच उपरांत ही उन्हें शुरू करना सुनिश्चित किया जाए।

160 सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी

प्राधिकरण अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल ने जानकारी दी कि 160 सीसीटीवी कैमरों से मेले की कड़ी निगरानी की जाएगी, कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इसपर एसपी नवनीत भसीन ने सुझाव दिया कि जितने कैमरे लगें उतने ही चेतावनी बोर्ड (आप कैमरे की निगरानी में हैं) लगाए जाएं। इससे असामाजिक तत्वों के मन में डर पैदा होता है। एसपी ने कहा कि कैमरों का एंगल सही रखा जाए इस बात का विशेष ध्यान रखें।

3 साल बाद देखने मिलेगा सर्कस

इस बार मेले में सैलानियों को तीन साल बाद सर्कस देखने को भी मिलेगा। कानपुर के रैमन सर्कस ने घाटे के कारण ग्वालियर मेला आना बंद कर दिया था। इस बार सर्कस संचालकों ने 50 हजार वर्गफीट जमीन के लिए आवेदन किया है।

4 फायरब्रिगेड की मांग पर निगमायुक्त ने कहा, पिछले साल के 17 लाख दो

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्य हिदायत दी कि मेले में फायर सेफ्टी का इंतजाम नाममात्र के लिए न रहे। मेले में लगातार मॉकड्रील करते रहें, जिससे फायब्रिगेड अमला समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रीयता पता चले। वहीं प्राधिकरण अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल ने नियमायुक्त से कहा कि पिछली बार मेले में 2 फायब्रिगेट रखवाई गईं थीं, जिनकी संख्या इस बार 4 होना चाहिए। इसपर निगमायुक्त ने तपाक से जवाब दिया ‘हमारे पिछली बार के 17 लाख बकाया हैं, वह दे दी दिजिए।’

दिव्यांग, बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शे, घोड़े से घूमेंगे पुलिसकर्मी

मेले में इस बार दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शे की व्यवस्था रहेगी, जिनका बेहद कम शुल्क निर्धारित जल्द किया जाएगा। 26 जनवरी (गणतंत्रता दिवस), 14 जनवरी (मकर संक्रांति) व अन्य तीज-त्यौहारों के साथ ही रविवार शासकीय अवकाश व मंगलवार को बाड़ा समेत अन्य बाजार बंद रहने के कारण मेले में अधिक भीड़ रहती है। इसलिए छुट्टी वाले इन दिनों में भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था रहेगी। पुलिसकर्मियों समेत अन्य सुरक्षाकर्मी घोड़ों पर बैठकर मेले में घूमेंगे। मेले में बच्चों को दूध पिलाने के लिए मांओं के लिए फीडिंग केबिन भी बनाए जाएंगे।

दंगल में भिड़ेंगे पुलिस के पहलवान

मेले में होने वाले दंगल में इस बार पुलिस के पहलवान भी भिड़ेंगे। प्राधिकरण की मांग पर एसपी ने सहमति दे दी है। एसपी ने कहा कि मप्र पुलिस के कई पहलवान लगातार अखाड़े में अभ्यास करते हैं, जिनसे मेले के अखाड़े में लड़ने की अपील की जाएगी।

महिला सुरक्षा के लिए बनेगा पिंक सेल

मेले में महिला सुरक्षा के लिए विशेष पिंक सेल बनाने के निर्देश भी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने दिए हैं। जिसमें महिलाओं की सहायता के लिए हमेशा महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।

फुटपाथियों व हथठेलों का बनेगा अलग जोन

मेला प्राधिकरण पदाधिकारियों का कहना है कि मेले में इस बार यहां-वहां फुटपाथी व्यापार नहीं कर सकेंगे। फुठपाथियों व हथठेलों के लिए अलग जोन बनाया जाएगा, जो झूला सेक्टर के पास रहेगा।

सवा घंटा लेट हुई बैठक, व्यापारी संघ ने कहा ‘हमें क्यों नहीं बुलाया’

दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन कलेक्टर अनुराग चौधरी 12ः50 व संभागीय आयुक्त एमबी ओझा 1ः15 बजे प्राधिकरण पहुंचे। 1ः50 पर बैठक संपन्ना हो गई। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया प्राधिकरण अध्यक्ष के पास पहुंचे और व्यापारी संघ को न बुलाने के चलते हंगामा करने लगे। भदकारिया ने कहा कि उन्हें भी बैठक में बुलाना चाहिए था। इसपर गंगवाल ने कहा कि बैठर प्राधिकरण ने नहीं प्रशासन ने आयोजित की थी, उन्हें ने निमंत्रण भेजे थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...