Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले हिंदू महासभा के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

ग्वालियर- नाथूराम गोडसे का 70वां बलिदान दिवस15 दिन पहले मनाकर पूजा करने वाले हिंदू महासभा के दो कार्यकर्ता नरेश शाक्य और पवन माहौर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 15 नवंबर को नाथूराम गोडसे के चित्र की पूजा करने का आरोप है। मामले में दो और आरोपी किशोर व आनंद पर भी एफआईआर दर्ज की गई थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार कर लिया था।

15 नवंबर को हुए इस कार्यक्रम को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा रही और कांग्रेस के स्थानीय नेता रविंद्र चौहान की शिकायत पर ग्वालियर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस तभी से इन कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही थी। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गोडसे की पूजा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कथित तौर पर नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। अब वह कह रही हैं कि उन्होंने नाथूराम को देशभक्त नहीं कहा है। उनके इस कथित बयान पर अभी विवाद थमा नहीं है। इस बीच ग्वालियर में गोडसे की पूजा करने वाले दो हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरफ्तारी का विरोध कहीं पर नहीं हुआ है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...