Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मप्र में भी गुस्सा -हैदराबाद में महिला डॉक्टर की मौत पर सियासत शुरू, गृह मंत्री अली ने दिया विवादित बयान,मप्र में भी गुस्सा

हैदराबाद- तेलंगाना के हैदराबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला वेटेनरी डॉक्टर की जली हुई लाश मिली है। मृतका बुधवार रात से लापता थी। गुरुवार को उसकी बुरी तरह से जली हुई लाश मिली थी। जिस वक्त वह लापता हुई थी उस वक्त वह शादनगर इलाके में थी और वेटेनरी हॉस्पिटल से घर के लिए वापस लौट रही थी। मृतका की पहचान डॉ. प्रियंका रेड्डी (doctor priyanka reddy) के रुप में हुई। प्रियंका की गाड़ी शाद नगर इलाके में पंचर हो गई थी। आखिरी बार उसकी बात बहन से होने की जानकारी सामने आई थी। उस दौरान उसने गाड़ी पंचर होने और संदिग्ध लोगों के मदद के लिए जमा होने की बात कही थी। गुरुवार को उसका शव शादनगर इलाके से 30 किलोमीटर दूर एक अंडर ब्रिज के नीचे मिला था।

तेलंगाना गृहमंत्री का विवादित बयान

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की हत्या का मामला सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। इस मामले में राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का विवादित बयान सामने आया है। अली ने कहा कि ‘ हम इस घटनाक्रम से दुखी हैं, पुलिस सतर्क है और अपराधों को रोकती है। यह दुखद है कि उसने अपनी बहन को कॉल किया 100 पर नहीं। अगर वह 100 नंबर पर कॉल करती तो उसे बचा लिया जाता।’

इसके पूर्व सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रियंका की आखिरी बार बात उसकी बहन से बुधवार रात 9.15 बजे हुई थी। उस वक्त गाड़ी पंचर हो चुकी थी वहीं फोन पर बात के दौरान ही किसी ने मृतका को गाड़ी का पंचर सुधारने के लिए मदद करने की बात कही थी। इसके बाद प्रियंका की बहन ने उसे नजदीक के टोल प्लाजा पर जाकर इंतजार करने का कहा था, क्योंकि वह आसपास अनजान संदिग्ध लोगों से घिरे होने की वजह से काफी डरी हुई थी।

जिस जगह पर वह फोन पर बात कह रही थी उस इलाके में बहुत सारे ट्रक भी खड़े हुए थे। प्रियंका की बहन का कहना है कि ‘मैंने उससे कहा था कि वह अपनी गाड़ी को छोड़ दे। कुछ देर बाद जब मैंने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।’

प्रियंका का शव बुरी तरह से जला हुआ था। उसके परिवार वालों ने पहने हुए लॉकेट की मदद से उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद लॉकेट परिवार को सौंप दिया गया है।

इस नृशंस हत्या को लेकर शमशाबाद डीसीपी प्रकाश रेड्डी का कहना है कि हमें आशंका है कि प्रियंका पर पहले केरोसिन डाला गया उसके बाद उसे आग लगा दी गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है। अब तक मृतका की गाड़ी बरामद नहीं हो सकी है।
महिला डॉ की मोत पर मप्र में भी गुस्सा आक्रोश हे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...