ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम आयुक्त- शिवेंद्र सिंह एवं सहायक कलेक्टर नपानि उपायुक्त प्रभारी- संघ प्रिय (आईएएस) के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को देखते हुये सुदृण सुगम एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से आज कई दिनों से काफी जद्दोजहद के बाद सड़क के किनारे और थोक एवं फुटकर सब्जी व्यवसायियों को समझाइस देते आज पूरी तरह सुव्यवस्थित करने हेतु आज फिर से समझाइस देते हुये थोक एवं फुटकर सब्जी मंडी को बिलौंजी के कृषि उपज मंडी में पूरी तरह से नपानि वाहन द्वारा निःशुल्क में और स्वेच्छा से शिफ्ट किया गया ।

व्यापारियों का कहना है
वही कुछ व्यापारियों में रोष है कि फुटकर सब्जी दुकानदारों को हटाकर बाजार को वीरान कर दिया गया जिसको लेकर कल दिनांक 30/11/2019 शनिवार को व्यापारियों द्वारा अपनी – अपनी दुकान को बंदकर माँग को लेकर विरोध दर्ज करायेंगे ताकि फिर से यथावत फुटकर सब्जी दुकान लगाया जाये और वही थोक सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि फुटकर सब्जी दुकान हम लोग के पास ही लगे तभी ठीक रहेगा ।
वही काली मंदिर रोड – मस्जिद के पास टाकीज मोड़ मेन रोड तुलसी मार्ग में नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण को नपानि सिंगरौली अमले और पुलिस एवं अतिक्रमणकारी के बीच हल्की नोक – झोंक देखनो को मिला समझाइस के बाद हटाया गया और आगे अतिक्रमण अभियान मुहिम रहेगा एवं इसी बीच नाली की सफाई जोरों पर चल रहा है ।
वही कृषि उपज मंडी में पूरी तरह से थोक व फुटकर दुकान लगे हुये है और कृषि उपज मंडी के गेट के पास कुछ वाहन तितर-बितर वाहन खड़े हुये हैं जिससे आवा – जाही में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसमे पुलिस यातायात विभाग का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं ।
मौके पर नपानि सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह, सहायक कलेक्टर उपायुक्त प्रभारी – संघ प्रिय, राजस्व एवं स्वास्थ्य प्रभारी अधिकारी- आरपी बैस, कार्यपालन अधिकारी- व्हीपी उपाध्याय, अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी- इंद्रदेव सिंह, एसडीओ- आरके जैन, रत्नाकर गजभिए, एसडीओ प्रभारी (विद्युत)- प्रवीण गोस्वामी, चंद्रमणि द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी सिटी कोतवाली थाना बैढन- एसआई – विजय पुष्पकार, प्र. आरक्षक – पिंटू राय, नपानि अमले के अधिकारी – कर्मचारी सफाई कर्मी सहित स्थानीय थाना के महिला – पुरुष पुलिस जवान भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal