Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

20 लाख की प्याज चोरी ,नासिकसे गोरखपुर प्याज ट्रक से भेजी , प्याज चोरी, ट्रक शिवपुरी के तेंदुआ में लावारिस मिल गया

ग्वालियर-
शिवपुरी में 20 लाख की प्याज चोरी होने की शिकायत सामने आ गई है।
प्याज की आसमान छूती कीमतों के बीच अबप्याज चोरी होने की शिकायत सामने आ गई है

नासिक के एक प्याज व्यापारी ने शिवपुरी एसपी से शिकायत की है कि उसकी 20 लाख की प्याज गायब हो गई है। उसने नासिक महाराष्ट्र से प्याज मंगाई थी, जिसकी डिलिवरी गोरखपुर में होनी थी। प्याज व्यापारी ने अपना शक ट्रक ड्राइवर मालिक पर जताया है, जो शिवपुरी निवासी है।

रास्ते में गायब हुआ माल
पुलिस के मुताबिक, नासिक के एक बड़े प्याज व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला ने नासिक से गोरखपुर प्याज भेजने के लिए ट्रक लोड कराया था। इसमें 40 टन प्याज लादकर रवाना किया गया था। इसके लिए उन्होंने शिवपुरी का एक ट्रक बुक किया गया था। उस पर ड्राइवर प्याज से लदा ट्रक लेकर चला, लेकिन तय समय पर गोरखपुर में डिलिवरी नहीं कराई।

जब गोरखपुर नहीं पहुंचा तो प्याज व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला ने उसकी खोजबीन शुरू की। वो ट्रक और प्याज का पता लगाते-लगाते शिवपुरी आ गए। क्योंकि ट्रक चालक और मालिक यहीं से हैं। ट्रक शिवपुरी के तेंदुआ थाने में लावारिस खड़ा मिल गया, लेकिन प्याज गायब थी।

ट्रक मालिक नहीं दी ठीक जानकारी
प्याज व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला शिवपुरी में ट्रक ड्राइवर और मालिक के यहां पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं है। ट्रक में करीब 40 टन प्याज है, जो 20 लाख रुपए की है। परेशान व्यापारी फौरन पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की। ढूंढ़ने पर ट्रक ड्राइवर सोनू भी मिल गया।

ट्रक ड्राइवर का कहना है कि वो माल सहित ट्रक लेकर शिवपुरी आया था और यहां ट्रक मालिक जावेद के हवाले कर दिया था। अब माल कहां गया उसे नहीं पता। प्याज व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला ने भी एसपी से यही मांग की है कि वो जावेद के खिलाफ केस दर्ज कराएं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...