ग्वालियर-
नहर के पानी को लेकर शिवपुरी जिले में दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें दूसरे पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हैं। घटना देहात इलाके के कोटा भगोरा गांव की है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दी गई है।
शिवपुरी एसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 7 लोगों को गोली लगी थी। इनमें दीपक ठाकुर (27) एवं प्रेम ठाकुर की मौत हो गई। वहीं, मुलायम सिंह, सुल्तान सिंह, पवन सिंह, साहब सिंह और पहलवान सिंह नाम के लोग घायल हैं।
घटना के बाद गांव कोटा के सरपंच के पति घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भी आरोपी पक्ष के लोग पहुंच गए और सरपंच पति के साथ मारपीट की। इससे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल, घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहां किसी के जाने की इजाजत नहीं है। पूरा जिला अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal