Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बाइक सवार बदमाशों ने गतरात 6 घंटे में मुरार, महाराजपुरा व कम्पू में तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया

ग्वालियर- बाइक सवार बदमाशों ने गतरात 6 घंटे में मुरार, महाराजपुरा व कम्पू में तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पहली वारदात मंगलवार रात 9.30 बजे महाराजपुरा की डांग गुठीना में हुई, जबकि दूसरी रात 11बजे मुरार के त्यागी नगर से लगे आर्मी एरिया और तीसरी घटना कम्पू में दर्ज की गई है। सभी वारदातों में बाइक सवार तीन बदमाश सामने आए हैं। पुलिस का मानना है कि तीनों वारदातों में एक ही गैंग हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मुरार लूट में मामला दर्ज कर लिया है। अन्य दो वारदातों में जांच की जा रही है।महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित डांग गुठीना निवासी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र मदन लाल निजी कंपनी में जॉब करते हैं।

रात 9.30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर के लिए आ रहे थे। वह डांग गुठीना के पास पहुंचे ही थे कि तभी पहले से सड़क पर खड़े तीन युवक उन्हें देखते ही बोले- सर जी, आप अच्छे आए। यह सुनते ही वह कोई परिचित समझकर रुक गए। धर्मेंन्द्र के रुकते ही युवकों ने उस पर हमला कर दिया। बाइक सवार मारपीट कर जेब में रखा पर्स छीनकर बाइक से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पर्स में 2 हजार रुपए नगद, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड रखा था।

बाजार से घर लौट रहे फौजी पर हमला, चेन-पर्स लूटा

उपनगर मुरार के त्यागी निवासी विजय पुत्र श्याम नंदन चौधरी सेना के जवान हैं। अभी वह पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर आए थे। रात वह बाजार गए थे, घूमकर रात 11 बजे लौट रहे थे। अभी वह त्यागी नगर में पहुंचा ही था कि तभी तीन युवक दिखे जो एक किराना स्टोर के सामने खड़े थे। फौजी उनके पास से गुजर रहा था तभी युवकों ने उस पर हमला कर जमीन पर पटक लिया। दो लोगों ने हाथ पकड़े व एक ने सोने की चेन व जेब से पर्स निकाल लिया और बाइक पर सवार होकर भाग गए। पर्स में 3500 रुपए, एटीएम कार्ड व सेना का कार्ड रखा हुआ था। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक सवार झपट्टा मारकर लूट ले गए मोबाइल

कम्पू थाना क्षेत्र स्थित गुढ़ा-गुढ़ी का नाका निवासी छुट्टन पुत्र अनिल गोस्वामी हलवाई हैं। मंगलवार रात वह मुरार में एक शादी समारोह में काम करने गए थे। रात 3.30 बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। साथ में दोस्त रवि तोमर भी था। अभी वे आमखो चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी घर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। बात करने के लिए मोबाइल निकाला ही था तभी बाइक से आए बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए। रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल आवेदन लिया है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...