Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 30 नवम्बर तक* *करे आवेदन*

बलिया। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने देश में जल संरक्षण और पानी के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष 2018 के निरंतर प्रयास के रूप में द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2019 के लिए आवेदन मांगे हैं। राष्ट्रीय जल पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों के लिए है जैसे सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, जल संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान/नवाचार/नई तकनीकी का अनुकूलन सर्वश्रेष्ठ शिक्षा, जन जागरूकता के प्रयास जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ टी0वी0शो0 सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय, सफल परिसर उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान, निवासी कल्याण संघ, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल नियामक प्राधिकरण, जल योद्धा पुरस्कार, जल संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ एनजीओ, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, जल संरक्षण में सीएसआर गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग, राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2019 के लिए दिशानिर्देशों के साथ आवेदन पत्र वेबसाइट-www.mowr.gov.in या www. egwb.gov.in उपलब्ध है। सभी आवेदनकर्ता my gov मंच के माध्यम से www. my.gov.in पर भेजा जा सकता है या केंद्रीय भूमि जल बोर्ड को www.Tsmsml-egwb@nic.in ईमेल कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है।
———–

*जन्म लेते ही बच्चे को स्वतः मिल जाते है अधिकार -रिचा वर्मा*

*—मेला में दी महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की जानकारी*

बलिया। महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकार से वंचित नही किया जा सकता है। उनके अधिकार कानून में समाहित है।
उक्त बातें ददरी मेला के मीना बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाये गए जागरूकता शिविर में मंगलवार को प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने कही। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के बारे में मेला आये हुए लोगो को विस्तार से जानकारियां दी। कहा कि महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों से अलग नही किया जा सकता। परिवार में बच्चा जब जन्म लेता है तभी से कुछ अधिकार उसे स्वतः मिल जाते है। श्रीमती वर्मा ने दीवानी न्यायालय में 14 दिसम्बर को लग रहे राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी । कहा कि अपने मुकदमो को इसमें लगवाकर सुलह समझौतो के आधार पर आसानी से निस्तारित करवा सकते है। इससे सम्बंधित मेला क्षेत्र में पम्पलेट भी वितरित किया गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...