ग्वालियर-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में अपशब्द बोलने व लोगों को उकसाने वाले पर्चे बांटने को लेकर नरेश बाथम के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित नरेश बाथम हिंदू महासभा का कार्यकर्ता है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। यह प्रकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंद्र सिंह चौहान की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर नाराजी जाहिर कीथी और कार्यवाही के निर्देश दिए थे
सिकंदर कंपू निवासी रविंद्र सिंह चौहान ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि 14 नवंबर को शाम 4 बजे के लगभग वह फालका बाजार से बाड़े जाने के लिए दौलतगंज से निकल रहा था। इस दौरान हिमस कार्यालय के नीचे गेंडे वाली सड़क निवासी नरेश बाथम (हिमस कार्यकर्ता) फोटो कॉपी किए पर्चे बांट रहा था। इन पर्चों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक शब्द लिखे हुए थे। इससे गांधीवादी विचारक आहत हुए हैं और उनमें आक्रोश भी है। शिकायत के साथ पर्चा भी संलग्न किए जाने का उसमें उल्लेख है। कोतवाली थाना पुलिस ने रविंद्र सिंह चौहान की शिकायत पर नरेश बाथम निवासी गेंडे वाली सड़क के खिलाफ धारा 153(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित की तलाश की जा रही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal