बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 15/11/2019 को शाम लगभग 04:00 बजे बैढन के बिरसा मुंडा चौपाटी स्थल लगे प्रतिमा के पास असंगठित कामगार कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में जननायक बिरसा मुंडा की 144 वी जयंती मनायी गयी वही किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलल्लू शाह ने बिरसा मुंडा के

इतिहास के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि आदिवासियों के विकास में बिरसा मुंडा का विशेष योगदान रहा है और उन्हें राष्ट्र जननायक के नाम से जाना जाता हैं ।
उक्त अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलल्लू शाह, असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष- रामगोपाल पाल, उपाध्यक्ष- उसैद हसन सिद्दीकी (एडवोकेट), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता- डॉक्टर एच.एल. प्रजापति, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष- लखनलाल शाह, रमेश दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर प्रकाश शाह, राजेंद्र पटेल (एडवोकेट) , विद्यापति शाह (एडवोकेट), गंगा प्रसाद शाह (एडवोकेट), अखिलेश प्रसाद शाह, भागीरथी विश्वकर्मा, इंद्रेश बियार, सीता शरण साहू ,कमलेश शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal