बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 15/11/2019 को सुबह समय- 09:00 बजे क्रांतिवीर आदिवासी समाज के जननायक – बिरसा मुंडा के 144 जयंती के अवसर पर अजाक्स अधिकारी- कर्मचारी संघ – नाजी युवा संघ नाजी छात्र संघ, पिछड़ा शोषित स्वयं संघ द्वारा आयोजित नगर पालिक निगम सिंगरौली आदर्श वार्ड 40 में बिरसा मुंडा चौपाटी के पास स्थापित आदिवासी जननायक – बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर नपानि सिंगरौली आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह, डीपी चौधरी, लक्ष्मण सिंह ओयाम, डॉ. एनपी प्रजापति

अंगारमति सिंह सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और और इसके बाद आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुये तीर धनुष के सहारे और उनके संघर्षों के बारे में प्रकाश डाला गया और उनके पथ पर चलने का संकल्प लिया ।
वही नपानि सिंगरौली आयुक्त द्वारा कहा गया कि आदिवासी जननायक- बिरसा मुंडा के आर्दशों व पद चिन्हों पर चले और जहाँ भी रहे साथ-साथ स्वच्छता बनाये रखें क्योकि गन्दगी न फैलाये और एक दूसरे को स्वच्छता हेतु प्रेरित करें और वही निगमायुक्त के दिशा – निर्देश पर नपानि के सफाई कर्मी द्वारा बिरसा मुंडा चौपाटी स्थल के आस – पास सफाई की गयी ।
144 वी जयंती के अवसर पर अजाक्स अधिकारी – कर्मचारी संघ, नाजी युवा संघ, नाजी छात्र संघ, पिछड़ा शोषित स्वयं संघ के द्वारा बिरसा मुंडा माल्यार्पण के बाद पद यात्रा करते हुये अंबेडकर चौक पर स्थित सँविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वही *”बनवासी नहीं है आदिवासी”- “भारत के मूलनिवासी है आदिवासी”* और जल – जंगल – जमीन हमारी है और सरकारी जमीने हमारी हैं और बिरसा मुंडा अमर रहे – अमर रहे और वही भीमराव अंबेडकर अमर रहे – अमर रहे इसके साथ ही कई अन्य नारे गूँजते रहे ।
मौके पर माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगमायुक्त- शिवेंद्र सिंह, उपायुक्त- आरपी बैस, कार्यपालनयंत्री- व्हीपी उपाध्याय, लेखा अधिकारी- इंद्रदेव सिंह, आजक्स- डीपी चौधरी, लक्ष्मण सिंह ओयाम, डॉ.एन.पी. प्रजापति, अंगारमति सिंह, पीएस 5- संतकुमार, राजेन्द्र प्रसाद, रतिभान साकेत, लाखन सिंह कुशराम, सरोज पनिका, सुशीला, अर्चना बैगा, सुनीता सावले सोनमती साकेत, राजकुमार सिंह सहित मौके पर रहे नपानि कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं अजाक्स संगठन, नाजी छात्र संघ के पदाधिकारी – सदस्य उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal