ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना ने जिलाध्यक्ष- योगेश सिंह ने बताया कि विगत कुछ सप्ताह पूर्व में नगर पालिक निगम सिंगरौली अध्यक्ष – चंद्रप्रताप विश्वकर्मा (चन्दे) के द्वारा किसी और से मोबाइल पर भद्दी – भद्दी गाली-गलौच देने व लाइसेंसी राइफल से मारने और जब चाहे तब 1 मिनट में 40 असलहा आ जायेगा और जान से मारकर कैनाल में फेकने और उसके पूर्व में लगभग 10 लोगों को मारकर फेक चुका हूं

और इसको भी फेक दूँगा और अपने आपको मार लेंगे इसमे कितना देर लगेगा और क्षत्रिय समाज (ठाकुर) और अन्य लोगो को जातिसूचक गाली- गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी को लेकर मोबाइल आडियो से नाराज और क्षत्रिय समाज के खिलाफ चल रहे जिले के राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आज जिला पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे एवं बैढन कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय को उचित कार्यवाही हेतु लिखित में शिकायत पत्र और ऑडियो की सीडी दिया गया है ।
जिसमें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष- योगेश सिंह व जिला संयोजक- अमित सिंह ने कहा कि 10 के अंदर कार्यवाही नही होती है तो मध्य प्रदेश के सभी जिलों में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आंदोलन के लिये बाध्य होगी ।
ज्ञापन सौपते हुये मुख्य रूप से राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष- योगेश सिंह, जिला संयोजक- अमित सिंह, विवेक सिंह बघेल, अनिल सिंह, रणवीर सिंह, प्रमोद सिंह चंदेल, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, शुभम सिंह सहित अन्य राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal