Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस मुख्यालय 500 नई एफआरवी खरीदने की तैयारी में

ग्वालियर
पुलिस मुख्यालय ने ग्वालियर सहित प्रदेश के सभी जिलों के लिए 500 नई फर्स्ट रिस्पाॅन्स व्हीकल (एफआरवी) खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सबसे पहले ग्वालियर के ग्रामीण थानों को एफआरवी दी जाएंगी क्योंकि यहां के दो-दो ग्रामीण थानों के बीच एक एफआरवी ही उपलब्ध है। इस संबंध में एसपी डायल 100 वीणा सिंह ने बताया कि एफआरवी की कमी को देखते यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि ग्वालियर जिले के 19 शहरी थानों में अभी 32 जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 20 थानों में 13 एफआरवी ही हैं। शहरी क्षेत्र में मुरार तथा बहोडापुर थाना में तीन-तीन एफआरवी हैं वहीं कंपू, जनकगंज, पडाव, झांसी रोड, महाराजपुरा, सिरोल, गोला का मंदिर थानों में दो-दो एफआरवी हंै। इसके अलावा हुजरात कोतवाली, माधवगंज व इंदरगंज थाने में एक-एक एफआरवी है।

ग्रामीण थानों में भेजेंगे एफआरवी

 एफआरवी ग्वालियर में बेहतर कार्य कर अपराध नियत्रंण में सहायक हो रही है। यदि हमें नई एफआरवी मिलती है, तो यह ग्रामीण के साथ शहरी थानों के लिए भी अच्छा रहेगा। नवनीत भसीन, एसपी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...